{"_id":"5f32cfd48ebc3e3cbc6c75d5","slug":"filmmaker-nishikant-kamat-has-been-admitted-to-a-hospital-in-hyderabad-his-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'दृश्यम' के निर्देशक निशिकांत कामत अस्पताल में भर्ती, हालत काफी गंभीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म 'दृश्यम' के निर्देशक निशिकांत कामत अस्पताल में भर्ती, हालत काफी गंभीर
Tue, 11 Aug 2020 11:26 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
निशिकांत कामत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। फिल्म दृश्यम, मदारी और मुंबई मेरी जान सहित कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके निशिकांत कामत अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी तबीयत काफी गंभीर बताई जा रही है। वह हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह कुछ समय से लीवर सिरोसिस से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
निशिकांत कामत की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। निर्माता-निर्देशक के अलावा वह मराठी और बॉलीवुड फिल्मों अभिनय भी कर चुके हैं। उन्होने कई फिल्मों में अभिनय किया है। निशिकांत कामत ने बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी। उनके निर्देशन की पहली फिल्म डोंबिवली फास्ट थी। निशिकांत कामत की यह फिल्म साल 2005 में आई थी जोकि उस साल मराठी फिल्मों से सबसे हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
निशिकांत कामत को असली पहचान अजय देवगन की फिल्म दृश्यम से मिली थी। यह फिल्म साल 2015 में आई थी। फिल्म दृश्यम का निर्देशन निशिकांत कामत ने ही किया था जिसने हाल ही में अपने पांच साल पूरे किए हैं। निशिकांत कामत ने जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम में निगेटिन किरदार करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा उन्होंने और भी कई फिल्मों में अभिनय किया था और दर्शकों के दिलों को जीता।
विज्ञापन
पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के वकील से सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- 'पहले खुद CBI जांच चाहते थे, तो अब क्यों नहीं', मिला ऐसा जवाब