फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmmaker Avinash Das Arrested By Gujarat Police on Amit Shah Photo Sharing Case

Avinash Das: अविनाश दास को गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार, गृह मंत्री अमित शाह पर किया था विवादित ट्वीट

Wed, 20 Jul 2022 03:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 20 Jul 2022 03:37 PM IST
सार

इस केस के खिलाफ हाल ही में फिल्ममेकर ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी लेकिन सेशन कोर्ट ने उनकी इस याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने गुजरात हाई कोर्ट का रुख किया लेकिन उच्च न्यायालय ने भी उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन
Filmmaker Avinash Das Arrested By Gujarat Police on  Amit Shah Photo Sharing Case
अविनाश दास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्ममेकर अविनाश दास की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। गुजरात पुलिस ने उन्हें ट्विटर पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मंगलवार को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने उन्हें हिरासत में लिया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें ्अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद अदालत ने उन्हें एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

विज्ञापन


इससे पहले, इस बारे में क्राइम ब्रांच के डिप्टी पुलिस कमिश्नर चैतन्य मांडलिक ने बताया, 'दास को बुधवार को सुबह चार बजे आधिकारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था। अब हम उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को स्कैन कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने अतीत में कुछ अन्य आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी या नहीं। हम उन्हें रिमांड लेने के लिए दोपहर में एक अदालत में पेश करेंगे।'

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दास की ओर से किया गया एक और ट्वीट मिला है जो और हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पुलिस के मुताबिक दास ने अपने ट्विटर हैंडल पर 1 मई 2016 को इसे पोस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अविनाश दास पर भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की गृह मंत्री अमित शाह के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है। इसके अलावा उन पर राष्ट्र ध्वज के अपमान का मामला भी दर्ज है। कई धाराओं में केस दर्ज होने के बाद फिल्ममेकर ने सेशन कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया था। इसके बाद हाई कोर्ट ने भी उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। 


गौरतलब है कि दास अब तक कई फिल्मों और वेब सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने स्वरा भास्कर, संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी अभिनीत 2017 की फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' और 2021 की फिल्म 'रात बाकी है' का निर्देशन किया था। इसके अलावा वह 'शी' नाम की एक नेटफ्लिक्स सीरीज को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed