फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Studio Setting and Allied Mazdoor Union boycott Ram Gopal Varma over controversial tweet

आपत्तिजनक ट्वीट पर रामगोपाल वर्मा को मिली 'चप्पल से पिटाई' की धमकी

Thu, 09 Mar 2017 04:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Thu, 09 Mar 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
Film Studio Setting and Allied Mazdoor Union boycott Ram Gopal Varma over controversial tweet
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सनी लियोन सहित सभी महिलाओं पर विवादित ट्वीट करके फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा चारों तरफ से घिर गए हैं। इस मामले में उनके खिलाफ पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है और अब फिल्म स्टूडियो सेटिंग और लाइट मजदूर यूनियन के अलावा कई नेता भी रामगोपाल के विरोध में खड़े हो गए हैं। फिल्म स्टूडियो सेटिंग और मजदूर यूनियन ने जहां रामगोपाल वर्मा का बहिष्कार करने का फैसला कर लिया है, वहीं कई नेताओं ने उनके ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


 


फिल्म स्टूडियो सेटिंग के प्रेसीडेंट और बीजेपी नेता राम कदम ने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि वर्मा को किसी भी तरह की शूटिंग करने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं एनसीपी की सदस्य विद्या चव्हाण ने रामगोपाल वर्मा को लेकर कहा है कि उन्हे मांफी मांगनी चाहिए अगर नहीं मांगी तो फिर उन्हें हम चप्पल से पीटेंगे।
 

सनी लियोनी पर विवादित ट्वीट पर घिरे रामगोपाल वर्मा, केस दर्ज

Film Studio Setting and Allied Mazdoor Union boycott Ram Gopal Varma over controversial tweet
बता दें कि महिला दिवस के मौके पर सनी लियोन का जिक्र करते हुए रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट किया था,'मैं चाहता हूं कि दुनिया की सारी औरतें पुरुषों को उतनी ही खुशी दें जितनी सनी लियोन देती हैं।' 

इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वर्मा को खूब खरी-खोटी सुनाई और गालियां दीं।
 


 


 


इसके बाद जहां हिंदी जनजागृति की महिला शाखा की स्टेट ऑर्गेनाइजर प्रतिक्षा कोरगांवकर ने धारा 292 के तहत केस दर्ज करवाया तो वहीं अब वर्मा बदले में उन पर भी केस दर्ज कराने की बाद कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed