Aamir Khan: आमिर बोले-‘जुनैद इंटरव्यू देने के मामले में अच्छा नहीं है’, बेटे के लिए असफलता को भी जरूरी बताया
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म ‘लवयापा’ बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। जुनैद खान की इस असफलता पर हाल ही में आमिर खान ने बात की है। क्या बोले अपने बेटे जुनैद के अभिनय और फिल्मी करियर के बारे में आमिर खान, जानिए?
विस्तार
आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं। हाल ही में उनकी पहली फिल्म ‘लवयापा’ थिएटर में रिलीज हुई। इससे पहले वह एक ओटीटी फिल्म ‘महाराज’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके थे। लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘लवयापा’ को सफलता नहीं मिली। जुनैद की इस असफलता पर हाल ही में आमिर खान ने बात की।
असफलता जुनैद को मजबूत बनाएगी
हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए गए इंटरव्यू में आमिर खान कहते हैं, ‘जुनैद ने शुरुआत अच्छी की थी। उसने काफी अच्छा काम किया, यह बात बस मायने रखती है। उसकी एक अभिनेता के तौर पर सबसे बड़ी ताकत है कि वो अपने किरदारों में ढल जाता है। वह एक अच्छा एक्टर है। लेकिन उसकी कुछ कमजोरी भी है। जुनैद इंटरव्यू देने के मामले में अच्छा नहीं है। जब वह इंटरव्यू देता है तो अजीब से जवाब देता है। लेकिन वह सीख रहा है। मुझे उसकी एक आदत पसंद है कि वह अपने लिए रास्ते खुद बना लेता है। अपनी गलतियों से सीखता है, वह बहुत अच्छा लड़का है।’
जुनैद और आमिर के रिश्ते की बात करें तो पिता-बेटे से ज्यादा वे अच्छे दोस्त हैं। जुनैद ने कई इंटरव्यूज में कहा है कि पिता आमिर खान ने उन्हें जिंदगी के गहरे सबक दिए हैं, साथ ही एक्टिंग से जुड़ी बारिकियां भी बताई हैं। यह सभी बातें जुनैद के बहुत काम आ रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Qayamat Se Qayamat Tak: आमिर के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं मंसूर, साझा किए ‘कयामत से कयामत तक’ के किस्से
इस फिल्म को लेकर उत्साहित आमिर
आमिर खान की आने वाली फिल्म की बात की जाए तो वह ‘सितारे जमीं पर’ को लेकर उत्साहित हैं। यह फिल्म ‘तारे जमीं पर’ की अगली कड़ी है। यह फिल्म इस साल रिलीज हो सकती है।