Romeo S3: रोमियो एस3 का फर्स्ट लुक आया सामने, पोस्टर में बंदूक-ब्लॉस्ट के बीच हीरो संग दिखी ये एक्ट्रेस
मेकर्स ने एक्शन फिल्म ‘रोमियो एस3’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है। इसमें बंदूक और धमाकों के बीच हीरो यानी एक पुलिस ऑफिसर, एक लड़की का हाथ थामे भाग रहा है। कौन है, इस फिल्म के हीरो और हीरोइन। क्या है इस फिल्म की कहानी जानिए?
विस्तार
गुड्डू धनोआ निर्देशित फिल्म ‘रोमियो एस3’ का पहला लुक पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में बॉलीवुड में कुछ वक्त पहले ही शुरुआत करने वाली एक एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। साथ ही फिल्म के पोस्टर से साफ लगता है कि यह एक एक्शन फिल्म होने वाली है। जानिए, इसके लीड एक्टर्स कौन हैं? और इसकी कहानी क्या है?
ये है फिल्म की हीरोइन
फिल्म ‘रोमियो एस3’ में पुलिस ऑफिसर के रोल में ठाकुर अनूप सिंह हैं और पलक तिवारी हीरोइन बनी हैं। यह फिल्म 16 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पलक तिवारी ने कुछ वक्त पहले ही अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया है, वह टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं। पलक ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की थी। वह जल्द ही फिल्म ‘द भूतनी’ में भी नजर आएंगी।
क्या है फिल्म की कहानीPEN STUDIOS - GUDDU DHANOA UNVEIL 'ROMEO S3' FIRST LOOK POSTER – 16 MAY 2025 RELEASE... #RomeoS3 – starring #ThakurAnoopSingh and #PalakTiwari in the lead roles – is set for a theatrical release on 16 May 2025.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 30, 2025
Directed by #GudduDhanoa, the action entertainer is produced by… pic.twitter.com/HYWtLR1Eyx
फिल्म ‘रोमियो एस3’ में पुलिस वाले के रोल में अनूप हैं तो पलक ने एक पत्रकार का रोल किया है। इन दोनों का सामना एक ड्रग कार्टेल से हो जाता है। इसके बाद इनकी जिंदगी में तरह-तरह की मुश्किल आती हैं। फिल्म की कहानी में हमारे आसपास होने वाले भष्ट्राचार को भी दिखाया जाएगा। अब तक इस तरह की कहानी पर कई फिल्में बन चुकी हैं। ‘रोमियो एस3’ किन मायनों में अलग होगी, यह रिलीज के बाद पता चलेगा।