फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film rainbow world premiere in the Country najeriya

इरा टाक की शॉर्ट फिल्म #रेनबो का नाईजीरिया में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

Wed, 19 Dec 2018 04:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 19 Dec 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
film rainbow world premiere in the Country najeriya
रेनबो - फोटो : amar ujala

चर्चित युवा पेंटर, लेखिका और फिल्म मेकर इरा टाक की चौथी शॉर्ट फिल्म ' रेनबो' का इन शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल, लगोस, नाईजीरिया में ऑफिशियल सिलेक्शन हुआ है। 27 से 29 दिसंबर तक होने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में रेनबो की स्क्रीनिंग होगी, जिसके लिए इरा को बुलावा आया है।

विज्ञापन


रेनबो जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, जिफ में भी चयनित हुई है, जिसे जयपुर के दर्शक जनवरी में देख पाएंगे। फिल्म का शूट जयपुर की चुनिंदा लोकेशन पर हुआ था। जिसमें प्रतापनगर स्थित डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल प्रमुख हैं। फिल्म में बाल कलाकार विराज डी टाक, तत्वांश दलवी, रूद्रांश टाक और नील शर्मा के साथ योगेश नरूला, रुचि भार्गव, रानी शर्मा, आरजे रवींद्र और आस्था शर्मा अभिनय किया है।

विज्ञापन

film rainbow world premiere in the Country najeriya
रेनबो
 डायरेक्टर इरा टाक ने बताया कि 'रेन्बो' जीवन के इंद्रधनुष को कैमरे से कैप्चर करने के इरादे से, बच्चों की दुनिया को बच्चों के नज़रिए से देखने और पेश करने की कोशिश है, उनके लिए दुनिया को और ज़्यादा खूबसूरत और जीने लायक बनाने की तरफ एक कलात्मक पहल है। कैसे बच्चे छोटी चीज़ों से बड़े सबक अपने आप सीखते हैं, कैसे वे जिंदगी के बड़े सबक बन जाते हैं और हमारे जीवन को बेहतर बनाते हैं।

फिल्म को चंदा ग्रुप ऑफ कंपनीज और कलंदर ने को - प्रोड्यूस किया है।  रेनबो की स्क्रिप्ट स्वयं इरा ने लिखी है, फिल्म उनकी ही लिखी बालकहानी " रेनकोट"पर आधारित है जो बच्चों की मशहूर पत्रिका 'नंदन' में छपी थी। फिल्म के को प्रोड्यूसर राहुल चंदा ने जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म की अवधि 13 मिनट है, जिसे दुनिया के नामी फिल्म फेस्टिवल में भेजा जा रहा है। फिल्म के क्रू में मुम्बई से cinematographar नीलेश प्रताप सिंह और एडिटर शेखर श्रीवास्तव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed