फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film mardani tax free in mp

मुख्यमंत्री को पसंद आई 'मर्दानी', हुई टैक्स फ्री

Mon, 25 Aug 2014 11:27 AM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
film mardani tax free in mp

पिछले शुक्रवार रिलीज हुई रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी टैक्स फ्री होगी। हालांकि टैक्स में यह छूट सिर्फ मध्य प्रदेश के दर्शकों को मिलेगी। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को यह फिल्म पसंद आई। इसे देखने के बाद उन्होंने तत्काल ही इस फिल्म को मप्र में टैक्स फ्री कर दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को भोपाल के एक मॉल में यह फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद सीएम ने ट्विटर पर यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने फिल्म की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि लंबे समय बाद उन्होंने परिवार के साथ कोई फिल्म देखी। और सभी को यह फिल्म पसंद आई।
विज्ञापन

क्या दूसरे मुख्यमंत्री करेंगे ऐसा

film mardani tax free in mp

फिल्मों को लेकर आमतौर पर ऐसा होता है कि जब एक राज्य का मुख्यमंत्री किसी फिल्म को टैक्स फ्री करता है तो उसी से प्रभावित होकर दूसरे सूबे के मुख्यमंत्री भी ऐसा करते हैं। अब अब अहम सवाल यह है कि क्या दूसरे राज्य भी मर्दानी को टैक्स फ्री करने के बारे में सोचते हैं।

यदि ऐसा होता है तो मर्दानी हिट फिल्म बन सकती है। दर्शकों का एक बड़ा वर्ग टिकट की दर गिरने के बाद इस फिल्म की तरफ आकर्षित हो सकता है। फिल्म ने शुक्रवार को पहले दिन लगभग 4 करोड़ की औसत ओपनिंग ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed