फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Maa Actress Kajol Appeared In Farah Khan Cooking Vlog Cook Dilip Bizarre Style Made Her Laugh

Kajol: फराह खान के कुकिंग व्लॉग में नजर आईं काजोल, इस शख्स के अतरंगी अंदाज देखकर हुईं लोट-पोट

Fri, 27 Jun 2025 06:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 27 Jun 2025 06:27 PM IST
सार

आज काजोल की हिंदी फिल्म ‘मां’ रिलीज हो चुकी है। हाल ही में काजोल को डायरेक्टर, कोरियोग्राफर फराह खान के कुकिंग व्लॉग में देखा गया। इस व्लॉग में फराह से जुड़े एक शख्स ने काजोल को अपने अतरंगी अंदाज से हंसने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
Film Maa Actress Kajol Appeared In Farah Khan Cooking Vlog Cook Dilip Bizarre Style Made Her Laugh
काजाेल, फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol

विस्तार

डायरेक्टर, कोरियोग्राफर फराह खान यूट्यूब पर अपना एक कुकिंग व्लॉग बनाती हैं, इसमें कई सेलिब्रिटीज उनके घर आते हैं, कुकिंग करते हैं। हाल ही में काजोल भी फराह खान के घर आईं। इस दौरान काजोल ने कुकिंग की और फिल्म ‘मां’ और अपने करियर से जुड़ी कई बातें साझा की हैं। मगर फराह खान के घर में एक शख्स ऐसा भी था, जिसका अतरंगी अंदाज देखकर काजोल हैरान हो गई। 

विज्ञापन

 

Film Maa Actress Kajol Appeared In Farah Khan Cooking Vlog Cook Dilip Bizarre Style Made Her Laugh
फराह खान, कुक दिलीप और काजोल - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

ये शख्स बना DDLJ का राज और सिंघम
जब काजोल की एंट्री व्लॉग में हुई तो फराह खान का कुक दिलीप ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के राज का गेटअप में नजर आया। दिलीप को राज के रूप में देखकर काजोल की हंसी छूट गई। बताते चलें कि फराह खान का कुक दिलीप भी अक्सर उनके व्लॉग में नजर आता है। वह भी सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। जब व्लॉग खत्म हुआ तो अचानक दिलीप ने अजय की फिल्म ‘सिंघम’ वाला लुक ले लिया। यह देखकर तो काजोल और जाेर-जोर से हंसी। कुक दिलीप ने उन्हें ‘आता माझी सटक ली…’ डायलॉग भी बोलकर सुनाया। 

ये खबर भी पढ़ें: Maa Movie Review: काजोल के कंधे पर टिकी पौराणिक हॉरर फिल्म, बंगाल की मिट्टी से निकले ‘शैतान’ की कहानी 

जब काजोल को हुआ था मेमोरी लॉस 
फराह खान के व्लॉग में एक बार से फिर काजोल ने अपनी मेमोरी खो जाने वाली कहानी सुनाई। काजोल बताती हैं, ‘फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की शूटिंग पर मैं साइकिल से गिर गई थी। मेरी मेमोरी लगभग तीन घंटे तक गायब रही। जब मैं सो उठी तो ठीक लग रहा था, सब याद था। बाद में शाहरुख ने बताया कि तू दवाई ली थी, इसलिए सबकुछ ठीक हो गया।’ इस बात पर फराह और काजोल खूब हंसते हुए भी नजर आए। 

काजोल की फिल्म ‘मां’ की कहानी 
जहां तक काजोल की फिल्म ‘मां’ की कहानी की बात है, इसमें एक्ट्रेस ने एक मां का रोल किया है जो अपनी बेटी को शैतानी शक्तियों से बचाती है। फिल्म का जॉनर हॉरर, सुपरनेचुरल है। फिल्म को अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed