{"_id":"0220a5d6-1838-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"film-industry-drastically-changed-in-18-years-divya","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 सालों में काफी बदल गई फिल्म इंडस्ट्री : दिव्या","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
18 सालों में काफी बदल गई फिल्म इंडस्ट्री : दिव्या
ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 17 Oct 2012 02:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने दमदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में सशक्त स्थान बनाने वाली दिव्या दत्ता आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। सह अभिनेत्री के लिए ‘वीर जारा’ में उन्हें ‘आइफा’ अवार्ड भी हासिल हुआ है। मंगलवार को शहर आगमन पर दिव्या दत्ता से ‘अमर उजाला’ ने विस्तार से बातचीत की।
विज्ञापन
अठारह वर्षों के लंबे फिल्मी कैरियर के बाद भी ‘हीरोइन’ में भी वह हीरोइन नहीं बन सकीं, आखिर क्यों?
दिव्या कहती हैं कि हर फिल्म में मेरे अभियन को सराहा गया है। मैंने तमाम बड़े स्टारों अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, सनी द्योल, धर्मेंद्र आदि के साथ काम किया है। हां, इतना जरूर है कि मैं पर्दे पर किसी स्टार के साथ रोमांस करती नजर नहीं आई हूं।
विज्ञापन
वर्ष 1994 में मारूख मिर्जा के निर्देशन में बनी ‘इश्क में जीना, इश्क में मरना’ से अपने फिल्मी कॅरियर की शुरूआत करने वाली दिव्या दत्ता का कहना है कि बीते 18 सालों में इंडस्ट्री में काफी बदलाव हुआ है। पहले करेक्टर को ध्यान में रखकर कहानियां लिखी जाती थीं, आज कहानी पर फिल्में बन रही हैं। कलाकारों को उसी के अनुरूप काम करना होता है।
विज्ञापन
‘दिल्ली-6’ और ‘ट्रेन टू पाकिस्तान’ में अपने हॉट शॉट से चर्चा में आईं दिव्या कहती हैं कि उन्हें भविष्य में भी इस तरह के रोल करने में कोई गुरेज नहीं है। वह जल्द आने वाली एक फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ एक आइटम सांग कर रही हैं।
कई टीवी सीरियल में अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली दिव्या का कहना है कि बड़े पर्दे और छोटे पर्दे में काफी फर्क है। बड़े पर्दे का अलग इम्पैक्ट है। वहां पर लोग आपको आपके व्यक्तिगत नाम से जानते हैं, जबकि टीवी सीरियल में कलाकार अपने चरित्र से पहचाना जाता है।
श्याम बेनेगल, पार्थो घोष, मधुर भंडारकर, मारूख मिर्जा, राकेश ओम प्रकाश मेहरा जैसे नामचीन निर्देशकों के साथ काम करने वाली दिव्या दत्ता यश चोपड़ा के साथ बार-बार काम करना चाहती हैं। सुशेन भटनागर के निर्देशन में बनी ‘मोनिका’ से बेहद चर्चा में आने वाली दिव्या का कहना है कि वैसी फिल्में अब नहीं बनती हैं। टेली फिल्म ‘तितली’ के यादगार रोल को वह बार-बार करना चाहती हैं। दिव्या दत्ता ने हिन्दी के साथ ही पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।