फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Haseena Maan Jaayegi Screenplay Writer Imtiaz Patel Passes Away At Age 57

फिल्म 'हसीना मान जाएगी' के लेखक इम्तियाज पटेल का हुआ निधन, कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार

Sat, 27 Mar 2021 11:59 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 27 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Film Haseena Maan Jaayegi Screenplay Writer Imtiaz Patel Passes Away At Age 57
इम्तियाज पटेल - फोटो : Twitter

धारावाहिक 'हम पांच' के लेखक इम्तियाज पटेल का शनिवार शाम को मुंबई के मलाड इलाके में स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। उनकी उम्र 57 साल की थी और उनके परिवार में मां, पत्नी, बेटी, बेटा और दो भाई हैं। शनिवार को ही उन्हें मुंबई के मलाड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

विज्ञापन


इम्तियाज पटेल को पिछले साल स्वाइन फ्लू हुआ था और इसके बाद वो कोरोना संक्रमित भी हुए थे। उससे वो स्वस्थ हो गए थे लेकिन कुछ दिनों से वो लगातार बीमार चल रहे थे। आज सुबह उनकी तबियत बिगड़ी और शाम को उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन


इम्तियाज पटेल ने गुजराती रंगमंच में 100 नाटक थे। उन्होंने शो 'पड़ोसन' से टीवी के लिए लिखना शुरु किया था। इसके बाद इम्तियाज ने टीवी के बहुचर्चित कॉमेडी शो 'हम पांच' के लगभग 350 एपिसोड लिखे। साथ ही ‘चमत्कार’, ‘कभी ये कभी वो' शो भी उन्होंने लिखे। इम्तियाज पटेल और यूनुस सजावल ने साथ में मिलकर डेविड धवन द्वारा निर्देशित और गोविंदा-संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ और ‘जोड़ी नंबर 1’ का स्क्रीनप्ले भी लिखा था। इम्तियाज के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाने-माने फिल्म राइटर और डायरेक्टर रूमी जाफरी ने इम्तियाज के इंतकाल पर दुख जताया। उन्होंने कहा, 'इम्तियाज भाई का चले जाना बहुत दुखद है। वे बेहद नेकदिल और खुद्दार इंसान थे। वे उसूलों के पक्के और बेहद धार्मिक थे। नमाज के पाबंद थे। अपनी मां और परिवार से बेहद प्यार करते थे। मां को हज करवाकर लाए थे। उनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का था। डेविड धवन साहब की फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ और जोड़ी नं. 1 के डायलॉग मैंने लिखे थे और स्क्रीनप्ले इम्तियाज भाई और युनूस सजावल की जोड़ी ने। गजब की शख्सियत थे। उनका जाना फिल्म और रंगमंच के लिए गहरा सदमा है। उनका काम हमेशा नए लोगों को सीखने की प्रेरणा देगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed