फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film B Positive heroine Sameera like a shahrukh

'बी पॉजिटिव' की अरब ब्यूटी को शाहरुख हैं पसंद

Thu, 22 Jan 2015 08:20 AM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 08:20 AM IST
विज्ञापन
film B Positive heroine Sameera like a shahrukh

ब्रिटेन और हॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री समीरा मोहम्मद अली जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘बी पॉजिटिव’ में नजर आएंगी। हालांकि इस फिल्म में शाहरुख नहीं काम कर रहे लेकिन हीरोइन ने कहा है कि शाहरुख खान उनके सबसे पसंदीदा अभिनेता हैं।

विज्ञापन


आजकल बॉलीवुड में पड़ोसी पाकिस्तान समेत यूरोप और अमेरिका की सुंदरियां दस्तक दे रही हैं, लेकिन अब अरब की हसीनाएं भी बॉलीवुड में पहुंचने लगी हैं।

समीरा हिंदी सहित छह भाषाओं में बनी इस फिल्म को आजकल प्रमोट कर रही हैं। हाल में फिल्म का फर्स्ट लुक मुंबई में जारी किया गया। जब समीरा से पूछा गया कि क्या उनका कोई इंडियन कनेक्शन है तो उन्होंने कहा कि नहीं, लेकिन मैं यहां की फिल्मों में काम करना चाहती हूं। शाहरुख खान मेरे पसंदीदा ऐक्टर हैं।

विज्ञापन

कई इंटरनेशनल ब्रांड्स के लिए की है मॉडलिंग

film B Positive heroine Sameera like a shahrukh

'बी पॉजिटिव' निर्देशक के रूप में व्यंकटेश कुमार की यह पहली फिल्म है। समीरा ब्रिटेन के कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं और अनेक इंटरनेशनल ब्रांड्स की मॉडल हैं।

समीरा ने बताया कि उनके पिता दुबई के रहने वाले हैं और मां पुर्तगाली-ब्रिटिश मूल की हैं। 2013 में ब्रिटिश हॉरर फिल्म मौली क्रोज और पिछले साल साइको-थ्रिलर एनी नेम में बेहतरीन अभिनय के लिए सराहना पा चुकी समीरा की ‘बी पॉजिटिव’ में त्रिकोणीय प्रेम कहानी (रोमांटिक सस्पेंस थ्रिलर) है। समीरा के अलावा फिल्म में राज के.पुरोहित और निबेदिता बिस्वाल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed