फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film acting like 9 to 5 job- salman khan

ऐक्टिंग भी नौ से पांच नौकरी जैसी ही है- सलमान खान

Mon, 07 Jan 2013 01:12 PM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
नई दिल्ली/आईएएनएस Updated Mon, 07 Jan 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
film acting like 9 to 5 job- salman khan

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की कई फिल्मों ने 100 करोड़ की कमाई की है लेकिन बावजूद इसके उनके पांव जमीन पर हैं और उन्हें पता है कि इस सफलता के साथ कैसे आगे बढ़ा जा सकता है। सलमान की फिल्म 'दबंग', 'बॉडीगार्ड', 'रेडी', 'एक था टाइगर' और 'दबंग-दो' ने 100 करोड़ की कमाई की। इसके बाद से फिल्म निर्माताओं में उन्हें अपनी फिल्मों में लेने की होड़ लगी है।

विज्ञापन


सलमान ने आईएएनएस से एक साक्षात्कार ने कहा कि मैं जानता हूं कि यह सब कुछ सतही हैं। मैं जानता हूं यह मेरा पेशा है और मेरा काम है और इसके लिए मुझे भुगतान किया जाता हैं। लेकिन इसके अलावा मैं कुछ नहीं सोचता। यह नौ से पांच की नौकरी की तरह है। हां बस इस नौकरी में एक तरह का चार्म और स्टारडम है। कलाकार को उसकी भी कीमत अदा करनी पड़ती है। सलमान खान ने कहा कि किसी भी स्टार को यह हमेशा मानकर चलना चाहिए कि उसे दर्शक किसी भी फिल्म से खारिज कर सकते हैं।
विज्ञापन


क्या वह सफलता खोने से डरते हैं, यह पूछे जाने पर 47 वर्षीय सलमान ने कहा कि हम जानते हैं कि यह होगा। यह बिल्कुल ऐसा है कि आप कितनी मेहनत कर इसे बरकरार रख सकते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि आप कितनी देर तक एक प्रशंसक और अभिनेता के बीच बढ़ती दूरियों को देख सकते हैं। वैसे पिछले पांच सालों में सलमान सबसे कमाऊ सितारे बनकर उभरे हैं। उनकी फिल्में प्रदर्शित होने से पहले ही सफल साबित हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड में अपने 25 साल के करियर में 90 फिल्में देने वाले सलमान ने कहा कि मैं फिल्म प्रदर्शित होने से पहले नहीं घबराता। मैं सिर्फ यह प्रार्थना करता हूं कि इसमें हमने जो कड़ी मेहनत की है, वह लोगों को दिखे। मानसिक रूप से हर कोई एक सा होता है, लेकिन आपको इस बात का दुख होता है कि कहीं आप किरदार से तो नहीं भटक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed