{"_id":"5b46c18c4f1c1bce3b8b48de","slug":"film-ab-tak-chhappan-assistant-director-ravi-shankar-alok-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट डायरेक्टर ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, साल भर से नहीं मिला कोई काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
असिस्टेंट डायरेक्टर ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, साल भर से नहीं मिला कोई काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Jul 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
फिल्म 'अब तक छप्पन' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले असिस्टेंट डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर रविशंकर आलोक ने बुधवार को एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविशंकर के भाई ने बताया कि वह लंबे समय से काम ना मिलने के कारण डिप्रेशन में थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि पिछले एक साल से रविशंकर के पास कोई काम नहीं था। उनके पास ना जरूरत पूरी करने के लिए रुपए थे और ना ही घर का किराया देने के लिए। फिलहाल रविशंकर के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे आत्महत्या की पुष्टि हो सके।
विज्ञापन
पुलिस इस मामले से जुड़े हर पहलू से जांच कर रही हैं। आपको बता दें कि नाना पाटेकर अभिनित फिल्म 'अब तक छप्पन' साल 2004 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई। फिल्म 'अब तक छप्पन' का निर्देशन शिमित अमीन ने किया था और रविशंकर इस फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर थे।

Mumbai: 32-year-old man allegedly committed suicide by jumping off from the terrace of his apartment in Versova at around 2 pm yesterday. Police have registered an Accidental Death Report (ADR). Further investigation underway pic.twitter.com/8ebOsMsHx0
— ANI (@ANI) July 11, 2018