Fighter: थिएटर में दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर उत्साहित हुए ऋतिक, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो
'फाइटर' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। दर्शकों को स्पेशल इफेक्ट्स के जरिये तैयार किए वायु सेना के विमानों की कलाबाजियों के दृश्य काफी पसंद आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर के साथ पहुंचे ऋतिक
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शकों को 'फाइटर' फिल्म कैसी लग रही है, उनमें इस फिल्म को लेकर कितना उत्साह है, ऐसे कई सवालों के साथ ऋतिक रोशन अपनी फिल्म के बाकि के स्टार्स के साथ मुंबई के एक सिनेमाहॉल में पहुंचे थे। ऋतिक रोशन चेक प्रिंट वाली शर्ट में बेहद हैंडसम दिख रहे थे वहीं बाकि के क्रू मेंबर भी कैजुअल ऑउटफिट कूल दिख रहे। ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'फाइटर डे एट द मूवीज!'
विज्ञापन विज्ञापन
दर्शकों के चेहरे की खुशी देख खुश हुए ऋतिक
भारतीय वायुसेना की शौर्यगाथा को 'फाइटर' फिल्म में दिखाया गया है। दर्शकों को इस फिल्म में ऋतिक रोशन का किरदार बेहद पसंद आ रहा है। उन्होंने इस फिल्म में वायुसेना अधिकारी की भूमिका निभाई है। ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक और वीडियो साझा किया है, जहां वे दर्शकों से रूबरू होते दिख रहे हैं। ऋतिक ने उस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'मैं जो भी करता हूं सिर्फ दर्शकों के चेहरे की खुशी के लिए करता हूं। इनके चेहरे की मुस्कान बताती है कि हम इस फिल्म को बनाने में सफल हुए हैं।'
गौहर के बाद अब 'नायरा' को डेट कर रहे हैं कुशाल?
बॉलीवुड के सितारों ने भी की है जमकर तारीफ'फाइटर' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। दर्शकों को स्पेशल इफेक्ट्स के जरिये तैयार किए वायुसेना के विमानों की कलाबाजियों के दृश्य काफी पसंद आ रहे हैं। दर्शकों के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने भी ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर अर्जुन कपूर, शिल्पा शेट्टी और बिपाशा बसु तक के नाम शामिल है।