फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Federation of Western India Cine Employees Association came into action After Migrant labor fleeing from Mumbai

मुंबई से भागे मजदूर तो फेडरेशन भी आई हरकत में, यूनियनों, टीवी चैनलों को ऑनलाइन मीटिंग का न्योता

Tue, 12 May 2020 08:13 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 12 May 2020 08:13 PM IST
सार

  • मजदूरों के भागने के बाद फेडरेशन आई हरकत में।
  • यूनियनों, टीवी चैनलों को ऑनलाइन मीटिंग का न्यौता।

विज्ञापन
Federation of Western India Cine Employees Association came into action After Migrant labor fleeing from Mumbai
प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन, सिनटा और एफडब्ल्यूआईसीई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लागू होने के बाद फिल्मी कारीगरों की मदद करने के लिए कारीगरों की फेडरेशन और यूनियनें आगे तो आईं लेकिन सिर्फ खाना खिलाने के लिए। संकट के लगभग सात हफ्ते बीत जाने के बाद जब भारत सरकार ने लॉकडाउन में थोड़ी ढील दी तो मुंबई के तमाम कारीगर अपने घरों को निकल रहे हैं। मुंबई से फिल्म कारीगीरों के इस पलायन को रोकने के लिए फेडरेशन का अब फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग फिर से शुरू करने की तरफ ध्यान गया है। और, इसके लिए तमाम यूनियनों के मुखियाओं की एक ऑनलाइन मीटिंग होने जा रही है।

विज्ञापन


कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि मुंबई में फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग जून के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएंगी। इस बात को और ज्यादा पुख्ता माना जा रहा था क्योंकि यह बात फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज के प्रमुख बीएन तिवारी ने कही थी। लेकिन अब फेडरेशन की ओर से जारी की गई एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि मीडिया और दूसरे सूत्रों से फैल रही मौखिक खबरों पर भरोसा ना करें। फेडरेशन मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए बहुत चिंतित हैं। लेकिन जब तक वह किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच जाते, तब तक वह शूटिंग शुरू करने का फैसला नहीं ले सकते।
विज्ञापन


फेडरेशन ने अब एक रिलीज जारी करके अपनी सहायक यूनियनों आईएमपीपीए, आईएफटीपीसी, गिल्ड, डब्ल्यूआईएफपीए और चैनलों जी टीवी, कलर्स, स्टार टीवी और सोनी टीवी के साथ एक ऑनलाइन मीटिंग करने का फैसला किया है। इस मीटिंग में निर्माताओं और ब्रॉडकास्टर्स के साथ सभी नफा और नुकसान पर गहराई से बातचीत होगी। हालांकि रिलीज में यह भी साफ कर दिया गया है कि जब तक सरकार या सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी गाइडलाइन जारी नहीं कर देता, तब तक शूटिंग को शुरू नहीं किया जा सकता। इस मीटिंग के हो जाने के बाद ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed