फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   farhan asked priyanka do not just remake movie

फरहान बोले, सिर्फ रीमेक फिल्म न करो प्रियंका

Wed, 21 Nov 2012 10:28 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 21 Nov 2012 10:28 AM IST
विज्ञापन
farhan asked priyanka do not just remake movie
 प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हैदराबाद में फिल्म 'जंजीर' के रिमेक की शूटिंग करने वाली हैं। प्रियंका ने ट्वीट पर अपनी यह खुशी जाहिर की लेकिन यह क्या उनके निर्देशक दोस्त फरहान अख्तर ने उन्हें वहां नसीहत दे डाली। फरहान ने लिखा कि क्या आपको पता है प्रियंका चोपड़ा यह आपकी तीसरी रिमेक फिल्म है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि आप अमिताभ बच्चन की लगातार तीसरी रिमेक फिल्म में काम कर रही हैं। थोड़ा सोच समझकर फिल्में साइन कीजिए क्योंकि कहीं आप टाइपकास्ट तो नहीं होती जा रही हैं। फरहान की यह बात
विज्ञापन

सच है। प्रियंका अब तक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' और 'अग्निपथ' के रिमेक में काम कर चुकी हैं। 'जंजीर' उनकी तीसरी फिल्म हैं। इस फिल्म में वे साउथ के स्टार राम चरण तेजा के साथ काम कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं जबकि निर्माता प्रकाश मेहरा के बेटे अमित मेहरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी 'जंजीर' में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन साथ में नजर आए थे। वैसे प्रियंका ने फरहान की नसीहत का अब तक ट्वीट पर भले ही कोई जवाब न दिया हो लेकिन वे पहले कई बार यह कह चुकी हैं कि वे खुद को लकी मानती हैं कि उन्हें एक के बाद अमिताभ बच्चन की फिल्में ऑफर हो रही हैं।


प्रियंका ने यह भी बताया कि उन्हें खुशी होगी अगर कोई 'अमर अकबर एंथोनी' का रिमेक बनाएं और बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को यह टाइटल रोल दे तो वे अमित जी के किरदार एंथोनी को निभाना चाहेंगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका फरहान की इस सलाह पर कितना कान धरती हैं। वैसे प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर के साथ 'डॉन' और 'डॉन 2' में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed