फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farhad Samji reacts on trolling said he targeted unfairly for Akshay Suniel Shetty Paresh Rawal hera pheri 3

Hera Pheri 3: ये लोग कौन हैं? 'हेरा फेरी 3' से बतौर निर्देशक हटाए जाने की मांग और ट्रोलिंग पर बोले फरहाद सामजी

Sat, 15 Apr 2023 03:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 15 Apr 2023 03:33 PM IST
सार

फरहाद सामजी को अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर 'हेरा फेरी 3' से बतौर निर्देशक हटाने की मांग हो रही है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। अब इस पर निर्देशक ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Farhad Samji reacts on trolling said he targeted unfairly for Akshay Suniel Shetty Paresh Rawal hera pheri 3
फरहाद सामजी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी स्टारर 'हेरा फेरी' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। मीडिया में खबरें हैं कि 'हेरा फेरी 3' का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। हालांकि, दर्शकों को यह बिल्कुल पसंद नहीं कि फिल्म का निर्देशन फरहाद करें, जब यह खबर आई थी कि फिल्म को फरहाद डायरेक्ट करेंगे, तब उन्हें सोशल मीडिया पर फिल्म से निकालने के लिए ट्रेंड चलाया गया था और उन्हें ट्रोल किया गया था। अब इस पर निर्देशक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

ट्रोलिंग पर क्या बोले फरहाद
अपनी ट्रोलिंग पर फरहाद ने कहा कि अभी फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी नहीं हुई है, इसलिए उन्हें नहीं पता कि सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर सवाल उठाने वाले ये लोग कौन हैं? उनके अनुसार, हर कोई अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता है और अगर किसी को कोई दिक्कत होती है तो हम उसे बेहतर फिल्में बनाकर और अच्छे पंच लिखकर ठीक करने की कोशिश करेंगे।

Sunday Special Seema Biswas: सिनेमा की सॉफ्ट पावर बदल देगी उत्तर पूर्व की किस्मत, अक्षय के अच्छे दिन फिर आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर फिल्में बनाने की कोशिश
निर्देशक ने कहा कि उनका इरादा हर तरह के दर्शकों से अपील करना है और उन्हें एक ऐसी फिल्म देना है, जिसमें रोमांस, मसाला, एक्शन और कॉमेडी का मिश्रण हो। 'हाउसफुल 4' अक्षय कुमार की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। अगर, हम देखें तो कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 2' भी सफल परियोजनाओं में शामिल है।

Anupam Kher: 'मैं मरने नहीं वाला हूं..' क्यों निधन के चंद घंटों पहले सतीश कौशक ने अनुपम खेर से कही यह बात

विज्ञापन

फरहाद हुए थे ट्रोल
दरअसल, बीते दिनों फरहाद सामजी को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने काफी ट्रोल किया था। उनका कहना था कि बासी कॉमेडी परोसने वाले निर्देशक फरहाद को 'हेरा फेरी' फिल्म के सीक्वल को खराब करने का मौका नहीं देना चाहिए। उनके निर्देशन में कई कॉमेडी फिल्मों का दम निकल गया है और अब फैंस नहीं चाहते हैं कि 'हेरा फेरी 3' जो एक बहुप्रतीक्षित कल्ट कॉमेडी फिल्म है, वह खराब हो। बता दें कि सलमान खान की आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी ने ही किया है, जो 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने शेयर किया 'कैनेडी' का फर्स्ट लुक, सनी की खूबसूरती ने जीता फैंस का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed