फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan shared shooting experience with Helen in film Mohabbatein says I was standing in corner and crying

Farah Khan: 'मोहब्बतें' के सेट पर हेलन को देख रोने लगी थीं फराह खान, यह थी वजह

Sat, 10 Jun 2023 06:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 10 Jun 2023 06:19 PM IST
सार

फराह खान ने कहा, 'जब मैं छोटी थी, करीब पांच से छह वर्ष के बीच मेरी उम्र थी तो मैं अपने घर में मेज पर चढ़कर हेलन के गानों पर डांस किया करती थी।'

विज्ञापन
Farah Khan shared shooting experience with Helen in film Mohabbatein says I was standing in corner and crying
फराह खान-हेलन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर फराह खान का इंडस्ट्री में अपना रुतबा है। इंडस्ट्री के बड़े बड़े स्टार्स को फराह ने डांस सिखाया है। मगर, वह खुद हेलन से प्रभावित रही हैं। फराह खान का कहना है कि वह बचपन से ही दिग्गज एक्ट्रेस और डांसर हेलन की फैन रही हैं। एक बार तो हेलन को देखकर फराह खान इतनी भावुक हो गईं कि आखों से आंसू झरने लगे। हाल ही में वह खुद यह किस्सा साझा करती नजर आईं। 

विज्ञापन


हेलन के गानों पर करती थीं डांस प्रैक्टिस
फराह खान ने कहा, 'जब मैं छोटी थी, करीब पांच से छह वर्ष के बीच मेरी उम्र थी तो मैं अपने घर में मेज पर चढ़कर हेलन के गानों पर डांस किया करती थी। उस दौरान जब भी कोई मेरे घर आया करता था तो मेरे पेरेंट्स हेलन के गानों पर उनके सामने डांस करने के लिए कहा करते थे।'
विज्ञापन

Animal: हो जाइए तैयार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की 'एनिमल' का प्री-टीजर, मेकर्स ने किया एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलन को मानती हैं आदर्श
इसके अलावा फराह ने वर्ष 2000 में आई फिल्म 'मोहब्बत' के दौरान हेलन के साथ काम करने का किस्सा भी साझा किया। फराह ने कहा, 'मुझे याद है कि जब हम 'मोहब्बतें' की शूटिंग कर रहे थे तो हेलन जी एक डांस नंबर के लिए आती थीं। तब मैंने गीता से उन्हें रुटीन की चीजें बताने के लिए कहा। सभी रिहर्सल कर रहे थे और मैं कोने में खड़े होकर रो रही थी, क्योंकि मुझे हेलन जी के साथ काम करने का मौका मिला था, जिन्हें मैं बचपन से आदर्श मानती आ रही हूं।' 
Amitabh Bachchan-Rajinikanth: 32 साल बाद जमेगी रजनीकांत-बिग बी की जोड़ी, इस फिल्म में मचाएंगे धमाल

'मेरा नाम चिन चिन चू' से मचाया तहलका
बता दें कि हेलन ने वर्ष 1953 में बॉलीवुड में कदम रखे। 1958 में उन्हें ब्रेक मिला, जब उन्होंने 'हावड़ा ब्रिज' के 'मेरा नाम चिन चिन चू' पर डांस कर तहलका मचा दिया था। अपने डांस के अलावा हेलन अपने ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल की वजह से भी जानी गईं। वहीं फराह खान के करियर की बात करें तो उन्होंने कोरियोग्राफी के अलावा कई फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा वह कई डांस रियलिटी शो में बतौर जज भी हिस्सा ले चुकी हैं।
Adipurush: 'आदिपुरुष' के फैंस के लिए बुरी खबर, रिलीज से पहले ही 'फ्लैश' से इस मायने में हार गई प्रभास की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed