फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan reacts as photographers comment on cook Dilip Uncle kisko bola becoming new viral video

Viral Video: 'अंकल किसको बोला' फराह खान ने फोटोग्राफर को दिया करारा जवाब, कुक दिलीप का वीडियो हुआ वायरल

Fri, 30 May 2025 09:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 30 May 2025 09:54 PM IST
सार

Farah Khan Cook Dilip: हाल ही में मुंबई में फोटोग्राफरों ने फराह खान और उनके कुक दिलीप को घेर लिया और उनके वायरल कुकिंग वीडियो की तारीफ की। 

विज्ञापन
Farah Khan reacts as photographers comment on cook Dilip Uncle kisko bola becoming new viral video
फराह खान और कुक दिलीप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान और उनके रसोइए दिलीप की जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें फराह फोटोग्राफर से कहती हैं 'अंकल किसे बोला'
विज्ञापन

फराह और उनके कुक का वायरल हुआ वीडियो
आज फराह खान और उनके कुक दिलीप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक फोटोग्राफर ने जब फराह के कुक को "अंकल" कहकर पुकारा और बोला, "आप बहुत वायरल हो गए हो!" इस पर दिलीप हंस पड़े। लेकिन फराह ने फोटोग्राफर को टोका और कहा, "अरे, अंकल किसे बोला?" फिर वहां पर मौजूद सभी हंसने लगे और फोटोग्राफर ने दिलीप को "भाई" कहना शुरू कर दिया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन
विज्ञापन

फराह और उनके कुक की बॉन्डिंग है जबरदस्त
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फराह और दिलीप के यूट्यूब कुकिंग व्लॉग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दिलीप ने हाल ही में शाहरुख खान के साथ एक विज्ञापन भी शूट किया। फराह ने एक वीडियो में बताया कि शाहरुख ने उनसे कहा, "मेरा टाइम देख, मैं तेरे कुक के साथ काम कर रहा हूं।" फराह ने हंसते हुए जवाब दिया, "तुझे छोड़कर मैं अब दिलीप को डायरेक्ट कर रही हूं।"फराह के कुकिंग शो में रवीना टंडन, सोनाली बेंद्रे, विजय वर्मा, कबीर खान, पूजा बेदी, मलाइका अरोड़ा और अदिति राव हैदरी जैसे सितारे भी शामिल हो चुके हैं। उनकी मजेदार बातचीत और दिलीप का बिंदास अंदाज दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Dharmendra: धर्मेंद्र ने बेटे बॉबी देओल बहू तान्या को कहा 'डार्लिंग किड्स'; शादी की सालगिरह पर दी शुभकामनाएं
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed