फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan birthday: Anil Kapoor wishes Farah on her birthday with old pictures

Farah Khan Birthday: अनिल कपूर ने तस्वीर शेयर दी जन्मदिन की बधाई, फराह ने लिखा-"हम ओरिजिनल जय-वीरू"

Sun, 09 Jan 2022 07:05 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 09 Jan 2022 07:05 PM IST
सार

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से  थ्रोबैक तस्वीरे शेयर की हैं, जिसमें से एक तस्वीर में छोटी फराह खान अनिल कपूर के साथ हंसती हुई नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में फराह और अनिल दोनों ही व्यस्क नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Farah Khan birthday: Anil Kapoor wishes Farah on her birthday with old pictures
फराह खान, अनिल कपूर - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने इंडस्ट्री में अपने काम से एक अलग मुकाम हासिल किया है। आज 9 जनवरी को फराह खान अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेता अनिल कपूर ने फराह खान के साथ अपनी थ्रोबैक तस्वीर शेयर की हैं और बहुत ही खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं। अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से  थ्रोबैक तस्वीरे शेयर की हैं, जिसमें से एक तस्वीर में छोटी फराह खान अनिल कपूर के साथ हंसती हुई नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर हाल ही के वर्षों में किसी कार्यक्रम के दौरान की लग रही है।

विज्ञापन

अनिल कपूर ने जन्मदिन पर शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें-

अभिनेता अनिल कपूर ने जो फोटो शेयर की है उसमें अनिल कपूर काले रंग की टी-शर्ट के ऊपर भूरे रंग की जैकेट पहने हुए हैं और इसी के साथ उन्होंने काली टोपी पहनी हुई है। इस तस्वीर में फराह खान पीले रंग की टॉप और काली टोपी पहने हुए अनिल का हाथ पकड़कर हंसती हुई नजर आ रही हैं। अनिल ने एक दूसरी तस्वीर भी शेयर की है जो हाल के वर्षों में ली गई है। इस दूसरी तस्वीर में दोनों ही डार्क कलर के कपड़ो में दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर किसी कार्यक्रम के दौरान की लग रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन

फराह खान को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई-
एक्टर अनिल कपूर ने पोस्ट को शेयर करते हुए, कैप्शन में लिखा,"हैप्पी बर्थडे @farahkhankunder! कुछ चीजें कभी नहीं बदलती हैं और हमारी दोस्ती निश्चित रूप से उनमें से एक है! आपको मेरे जीवन में पाकर बहुत खुशी हुई! लव यू पापाजी!" अनिल की इस पोस्ट पर फराह खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा, "पापाजी हम ओरिजिनल जय और वीरू, राम और लखन हैं। लव यू पापा जी, आप सबसे अच्छे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed