फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan And Cook Dilip Troll By Social Media Users Due To Recent Vlog With Shabana Azmi

शबाना आजमी के कारण ट्रोल हुईं फराह खान, कुक दिलीप को भी यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी; जानें क्या है पूरा मामला?

Tue, 03 Feb 2026 11:29 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 03 Feb 2026 11:29 AM IST
सार

Farah Khan Trolling: फराह खान इन दिनों फिल्म निर्देशन की बजाय कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में ज्यादा व्यस्त हैं। इस व्लॉग के कारण उनका कुक दिलीप भी खूब चर्चा में रहता है। हाल ही में फराह और उनका कुक दिलीप शबाना आजमी के घर गए। इस व्लॉग में ऐसा कुछ कुछ हुआ कि फराह खान और कुक दिलीप को सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब ट्रोल किया? जानिए, क्या है इस ट्रोलिंग की वजह? 

विज्ञापन
Farah Khan And Cook Dilip Troll By Social Media Users Due To Recent Vlog With Shabana Azmi
शबाना आजमी, फराह खान और कुक दिलीप - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@

विस्तार

हाल ही में फराह खान शबाना आजमी और जावेद अख्तर के खंडाला स्थिति घर पर पहुंचीं। फराह खान ने दोनों के साथ खूब बातें की, कई किस्से सुने। साथ ही कुकिंग व्लॉग भी बनाया। इस व्लॉग में फराह खान का कुक दिलीप भी मौजूद था। लेकिन व्लॉग के दौरान कुछ ऐसी बातें हुईं, जो यूजर्स को, व्लॉग देखने को वालों को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। कई लोगों ने फराह खान और कुक दिलीप को अपना व्यवहार सुधारने की हिदायत तक दे दी। जानिए, इस व्लॉग में शबाना आजमी के साथ फराह खान और उनके कुक दिलीप ने ऐसा क्या किया? 

विज्ञापन

इस वजह से नाराज हुए सोशल मीडिया यूजर्स 
फराह खान के कुकिंग व्लॉग में शबाना आजमी अपना खंडाला वाला घर दिखा रही थीं। एक जगह पर उन्होंने 150 साल पुराना पेड़ दिखाया। इस सीन में दिलीप ने शबाना को टोका और फराह खान को कहा, ‘मैम, ये आपसे भी पुराने हैं।’ इसी तरह आगे एक जगह पर फराह खान, शबाना आजमी बात कर रही थीं तो कुक दिलीप आकर ‘इरशाद, इरशाद’ करने लगता है। यह देखकर फराह खान उसे किचेन में जाने को कहती है। दिलीप का इस तरह से शबाना आजमी को टोकना ही यूजर्स को पसंद नहीं आया। 

विज्ञापन


यूजर्स ने दिलीप को किया ट्रोल, फराह खान को दी सलाह 
व्लॉग के कमेंट सेक्शन में सोशल मीडिया यूजर्स, फैंस ने फराह खान को कुछ हिदायतें दे दीं। साथ ही दिलीप के व्यवहार को लेकर शिकायत की। 

  • एक यूजर ने लिखा, ‘आज के वीडियो में दिलीप बहुत इरिटेटिंग लग रहा था। ऐसा करने से आप अपने दर्शक खो देंगी।’
  • एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘इस चैनल के बारे में मुझे सिर्फ एक बात पसंद नहीं है कि वे हमेशा मेहमानों को बीच में टोकते हैं। जब वे अपने बारे में कुछ गंभीर बात बताते हैं, खासकर फराह खान बहुत ज्यादा बोलती हैं। मैंने कई वीडियो में यह देखा है और मेहमानों के चेहरे के हाव-भाव सब कुछ कह देते हैं। प्लीज फराह खान उन्हें बोलने दो। हम दर्शक उन्हें सुनना चाहते हैं, आप बहुत ज्यादा टोकती हैं।’ 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए कमेंट किया, ‘मैम दिलीप के सीन कम करो, वह बहुत ज्यादा टोक रहा है। प्लीज दर्शकों की सुन लो।’
  • एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘शबाना मैम पुराने पेड़ के बारे में बताने की कोशिश कर रही थीं और आपने दिलीप को बीच में टोकने दिया, मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आया।’ इसी तरह के कई कमेंट्स यूजर्स ने किए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed