फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Faraaz Movie Actor Shashi Kapoor Grandson Jahan Kapoor talks About His Debut in Film Industry

Jahan Kapoor: कपूर खानदान से ताल्लुक होने के बाद भी नहीं मिला काम? जहान कपूर को देना पड़ा था ऑडिशन

Wed, 18 Jan 2023 09:21 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Jan 2023 09:21 AM IST
सार

हाल ही में जहान कपूर ने अपने डेब्यू को लेकर बात की। उनका कहना है कि जब उन्हें फिल्म 'फराज' ऑफर हुई तो इसके बारे में किसी ने ज्यादा बात नहीं की।

विज्ञापन
Faraaz Movie Actor Shashi Kapoor Grandson Jahan Kapoor talks About His Debut in Film Industry
जहान कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म इंडस्ट्री में स्टारकिड्स के डेब्यू की खबरें अक्सर खूब चर्चा में रहती हैं। सारा अली खान से लेकर जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर और तमाम अन्य सितारे इसका उदाहरण हैं। मगर, एक स्टारकिड ऐसा भी है, जिसके डेब्यू को लेकर बहुत हल्ला नहीं होता नजर आ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस स्टारकिड का ताल्लुक कपूर खानदान से है, इसके बाद भी वह ज्यादा लाइमलाइट में नहीं हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे शशि कपूर के पोते जहान कपूर की। बता दें कि हाल ही में जहान की डेब्यू फिल्म 'फराज' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है।

विज्ञापन


हाल ही में जहान कपूर ने अपने डेब्यू को लेकर बात की। उनका कहना है कि जब उन्हें फिल्म 'फराज' ऑफर हुई तो इसके बारे में किसी ने ज्यादा बात नहीं की। यहां तक कि किसी को पता ही नहीं था कि इस फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता एक नहीं, बल्कि तीन स्टार किड्स को अपनी इस फिल्म से लॉन्च करने वाले हैं। बता दें कि जहान कपूर के साथ इस फिल्म में राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर और परेश रावल के बेटे आदित्य रावल भी डेब्यू कर रहे हैं। 
विज्ञापन

Saadat Hasan Manto: समय से आगे की सोच थे मंटो, जो भी लिखा, हर किसी के सिर पर सवार हो गया
विज्ञापन
विज्ञापन


जहान, शशि कपूर के पोते हैं। वह स्टारकिड हैं और बॉलीवुड के नामी कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं, मगर वह लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। बता दें कि जहान कपूर थिएटर की दुनिया में काफी सक्रिय हैं। अभिनय की दुनिया से उनका परिचय पहले से है। हंसल मेहता ने फिल्म 'फराज' के जरिए उन्हें ब्रेक दिया है। हिंदी सिनेमा को पसंद करने वाले जहान कपूर को कई बार पृथ्वी थिएटर में परफॉर्म करते देखा गया है। बता दें कि जहान, शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर और मां शीना कपूर के बेटे हैं। शशि कपूर ने साल 1958 में विदेशी एक्ट्रेस जेनिफर केंडल से शादी रचाई थी। इनसे तीन बच्चे हुए- कुणाल, करण और संजना।
कभी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रही थीं मिनीषा लांबा, जानिए अब कहां हैं

सात महीने से थिएटर करने वाले जहान कपूर एक अच्छे पोलो प्लेयर भी हैं। इसके अलावा इन्हें खाना बनाने का भी शौक है। जहान की फिल्म 'फराज' की बात करें तो यह 3 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसकी कहानी ढाका में हुए आतंकवादी हमले पर आधारित है। हंसल मेहता ने जहान को उनकी प्रतिभा के दम पर ऑडिशन में सलेक्ट किया। स्टारकिड होने के बावजूद जहान ने अपनी पहचान अपने काम के दम पर बनाई है।
Tanisha Interview: गांधी गोडसे एक युद्ध में दिखेगी ये नई हीरोइन, असलियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed