{"_id":"5a93a8da4f1c1b78028b688d","slug":"fans-in-shock-after-bollywood-actress-sridevi-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में श्रीदेवी के लिए ऐसी थी दीवानगी, एक झलक पाने को छतों पर चढ़ जाते थे लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अफगानिस्तान में श्रीदेवी के लिए ऐसी थी दीवानगी, एक झलक पाने को छतों पर चढ़ जाते थे लोग
BBC हिंदी
Updated Mon, 26 Feb 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
श्रीदेवी के समर्थक
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी की मौत की खबर भारत ही नहीं दुनिया भर में उनके फैंस को रुला रही है। उनके चाहने वाले दुनिया के कोने-कोने में हैं जो उनके अचानक इस तरह चल बसने से बेहद गमगीन है। कुछ ऐसा ही गमगीन माहौल अफगानिस्तान में भी है।
अफगानिस्तान के लोगों के दिलों में श्रीदेवी के लिए किस कदर प्यार भरा हुआ है, ये बीबीसी के एक खास फेसबुक लाइव में देखने को मिला। काबुल में बीबीसी पश्तो सेवा की संवाददाता आरिया अहमद जई ने श्रीदेवी के प्रशंसकों से बात की।
काबुल के स्थानीय निवासी उमर ने कहा, श्रीदेवी की मौत से न सिर्फ भारत बल्कि पूरे अफगानिस्तान के लोग दुखी हैं। कोई ऐक्टर खूबसूरत दिख सकता है, अच्छी ऐक्टिंग कर सकता है लेकिन अच्छा इंसान बनना सबके बस की बात नहीं। श्रीदेवी एक अच्छी इंसान थीं।

अफगानिस्तान के अमीन ने बताया कि उनकी पत्नी श्रीदेवी की बहुत बड़ी फैन हैं और उनकी मौत की खबर सुनकर उन्हें धक्का लगा। अमीन श्रीदेवी की तकरीबन 30 साल पुरानी दो तस्वीरें अपने साथ लेकर बीबीसी स्टूडियो आए।
उन्होंने बताया, मेरी बीवी बचपन में छिप-छिपकर श्रीदेवी की तस्वीरें इकट्ठा करती थी। वो अपनी दोस्तों को दूसरी हिरोइनों की तस्वीरें दे देती थी और इसके बदले श्रीदेवी की तस्वीरें ले लेती थी।
उन्होंने बताया कि उस वक्त माहौल में इतना खुलापन नहीं था, सिनेमा पर रोक थी लेकिन ऐसे हालात में भी उनकी बीवी की श्रीदेवी के लिए दीवानगी हमेशा बरकरार रही। एक अन्य महिला ने कहा कि वो श्रीदेवी की अदाओं और उनकी आंखों की कायल हैं।

उमर ने कहा 80 के दशक के बाद से ही अफगानिस्तान में श्रीदेवी की लोकप्रियता बढ़ने लगी थी। चांदनी और नगीना जैसी फिल्मों ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया था। उमर आगे बताते हैं कि 'खुदा गवाह' फिल्म का एक हिस्सा अफगानिस्तान में भी शूट हुआ था। उस वक्त लोग श्रीदेवी के पोस्टर लेकर छतों पर चढ़ गए थे।
अफगानिस्तान के बड़े-बुजुर्ग बताते हैं कि उस वक्त एक छत पर इतनी भीड़ हो गई थी कि वो कच्ची छत भरभरा कर गिर गई थी। अमीन ने कहा, कला की कोई सीमा नहीं होती। श्रीदेवी जितनी भारत की थीं, उतनी ही अफगानिस्तान की भी।