फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fan Worshipped Kangana Ranaut Like a Goddess doing her pooja video goes viral on internet

Kangna Ranaut: 'जब तक इस दुनिया में सिनेमा है...' कंगना के फैन ने पार की हदें, देवी की तरह पूजा कर मांगी दुआ

Wed, 29 Mar 2023 10:23 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 29 Mar 2023 10:23 AM IST
सार

कंगना रनौत की एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में फैन कंगना की तस्वीर की आरती उतारती दिखाई दे रही हैं। लोग वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन
Fan Worshipped Kangana Ranaut Like a Goddess doing her pooja video goes viral on internet
कंगना रनौत एथनिक सूट लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut

विस्तार

कंगना रणौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने अपने दमदार अभिनय के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अभिनेत्री कंगना रनौत कुछ कहें या न कहें वह अपने बयानों की वजह से हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वैसे तो कंगना अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन इस बार वह अपनी एक फैन की दीवानगी की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कंगना की आरती उतारी जा रही है।

विज्ञापन

कंगना रनौत की तरह ही उनकी एक धाकड़ फैन ने ट्विटर पर एक्ट्रेस के जन्मदिन के अवसर पर कंगना को बर्थडे विश किया था। उन्होंने कंगना के 36वें बर्थडे पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो दीवार पर लगी कंगना रनौत की तस्वीर की आरती उतारती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह कहती दिख रही हैं, 'हैप्पी बर्थडे टू यू हैप्पी बर्थडे क्वीन, भगवान आपका भला करे'।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Fan Worshipped Kangana Ranaut Like a Goddess doing her pooja video goes viral on internet
कंगना रनौत - फोटो : social media

खास बात यह है कि इस वीडियो पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने खुद भी रिएक्ट किया है। उन्होंने फैन का शुक्रिया अदा किया है। इस नौ सेकंड के वीडियो पर लोगों के जम कर कमेंट्स आ रहे हैं। कई लोग इस तरह आरती उतारने पर फैन का मजाक उड़ा रहे हैं, जबकि कई लोग कंगना को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस बता रहे हैं। 

विज्ञापन

तो वहीं यह वीडियो देख लोगों ने जम कर मजाक उड़ाया है। एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'जब तक इस दुनिया में सिनेमा है...'। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं उम्मीद कर रहा हूं कि इतनी अपने माता पिता की भी पूजा की होगी आपने..दीया जलाकर'। तो वहीं एक तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं भी उनसे प्यार करता हूं, लेकिन ये क्या है'।

यह भी पढ़ें: राम चरण के जन्मदिन पर चिरंजीवी ने ऑस्कर जीत के लिए RRR टीम को किया सम्मानित, ट्वीट कर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed