फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fan Asked Anupam Kher about Shah Rukh Khan Pathaan Actor Said Blockbuster

#AskAnupam: शाहरुख खान के साथ काम करना चाहते हैं अनुपम खेर, पठान को बताया ब्लॉकबस्टर

Sun, 12 Feb 2023 02:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 12 Feb 2023 02:09 AM IST
सार

इस सेशन के दौरान जब एक यूजर ने अनुपम से पठान को लेकर सवाल किया तो एक्टर ने भी बेबाकी से जवाब दिया। 

विज्ञापन
Fan Asked Anupam Kher about Shah Rukh Khan Pathaan Actor Said Blockbuster
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी दी थी कि वह मुंबई से पुणे की यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया था कि इस यात्रा में  वह आस्क अनुपम सेशन करने जा रहे हैं, जिसमें कोई भी उनसे सवाल पूछ सकता है। अनुपम के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उन पर सवालों की बौछार कर दी। अनुपम ने भी यूजर्स के कई सवालों का अपने ही अंदाज में जवाब दिया। 

विज्ञापन

Bigg Boss 16: शालीन भनोट के सपोर्ट में उतरीं पूर्व पत्नी दलजीत कौर, सबसे अच्छा खिलाड़ी बताकर की जिताने की अपील

विज्ञापन

Fan Asked Anupam Kher about Shah Rukh Khan Pathaan Actor Said Blockbuster
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

इस सेशन के दौरान जब एक यूजर ने अनुपम से पठान को लेकर सवाल किया तो एक्टर ने भी बेबाकी से जवाब दिया। एक यूजर ने लिखा, ''सर, पठान मूवी को एक शब्द में क्या कहेंगे?'' इस ट्वीट का जवाब देते हुए अनुपम खेर ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया। वहीं जब एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या आप शाहरुख खान के साथ काम करना चाहेंगे? इस पर अनुपम ने लिखा, ''क्यों नहीं? मुझे हमेशा उनके साथ काम करना अच्छा लगता है।'' इसके अलावा एक यूजर ने पूछा कि द कश्मीर फाइल्स की तरह दिल्ली फाइल्स कब ला रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा कि यह सवाल विवेक अग्निहोत्री से पूछा जाना चाहिए। 
Ananya panday: अनन्या ने बिकिनी में साझा की बोल्ड तस्वीर, ट्रोल्स बोले- कुपोषित लग रही हो


Fan Asked Anupam Kher about Shah Rukh Khan Pathaan Actor Said Blockbuster
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शाहरुख खान और अनुपम खेर एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों एक साथ कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। फिल्म पठान की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। शाहरुख की यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं, यह फिल्म बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को जल्द तोड़कर हिंदी भाषा में सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन सकती है। गौरतलब है कि बाहुबली 2 ने हिंदी पट्टी में 510 करोड़ का बिजनेस कर इतिहास रच दिया था। एसएस राजामौली की इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में टूट पड़े थे।
Rakhi Sawant: कियारा-सिड की शादी पर छलका राखी का दर्द, कहा- अब किसी शादी देखती हूं तो घिन आती है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed