Bigg Boss 16: शालीन भनोट के सपोर्ट में उतरीं पूर्व पत्नी दलजीत कौर, सबसे अच्छा खिलाड़ी बताकर की जिताने की अपील
रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' का 12 फरवरी को ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इस बीच शालीन भनोट की पूर्व पत्नी ने फैंस से उनके लिए वोट की अपील की है।
विस्तार
रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' बीते चार महीनों से लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। रविवार 12 फरवरी को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। सभी दर्शकों की नजरें बिग बॉस पर टिकी हैं और सब इस शो के विजेता का नाम सुनने के लिए उत्साहित हो गए हैं। सभी फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं। इस बीच फिनाले में पहुंचे शालीन भनोट की पूर्व पत्नी दलजीत कौर ने फैंस से अपील की है कि वह शालीन भनोट को वोट दें और उन्हें विजेता बनाएं।
दरअसल, टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी साझा की है। इस वीडियो क्लिप में वह अपने पूर्व पति शालीन भनोट की जमकर तारीफ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बिग बॉस 16 का फिनाले है और मेरा मानना है कि यह शो काफी कठिन है। आप पांच सदस्यों ने बहुत मेहनत की। आप सभी को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई। मैं आज शालीन भनोट के लिए वोट की अपील करना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि आप सभी उनको वोट करें। उन्होंने काफी अच्छा काम किया है। इतने दिन अपने परिवार से दूर रहना बड़ी बात है।
Krrish 4: 'कृष 4' का निर्देशन करेंगे हॉलीवुड डायरेक्टर? राकेश रोशन ने उठाया राज से पर्दा
दलजीत कौर से पहले भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन भी शालीन भनोट को सपोर्ट करते नजर आए थे। रवि किशन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए कहा था कि मैं बिग बॉस के पहले सीजन में था। मैं बिग बॉस को कभी मिस नहीं करता हूं। बिग बॉस ने मेरी जिंदगी में बहुत बदलाव किया। शालीन मैंने आपको पहले भी देखा है शो में। आप में जो बदलाव आ रहा है, उसके लिए बहुत सारी शुभकामनाएं। आप पूरे देश में काफी पसंद किए जा रहे हैं। आपने जो ट्रॉफी जीतने का मन बनाया है, उसमें आप सफल हो। इसके लिए आपको बहुत शांत रहकर खेलना होगा। आपकी लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ गई है।
Aaliya: संपत्ति विवाद के बीच आलिया ने की पैटरनिटी टेस्ट की मांग, नवाजुद्दीन के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शालीन भनोट 'बिग बॉस 16' के टॉप फाइव प्रतिभागियों में से एक हैं। फिनाले में शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी ने जगह बनाई है। वीडियो में दलजीत कौर सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाती नजर आ रही हैं। दलजीत कौर भी 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।
Rakhi Sawant: पक्की सहेली बनकर शर्लिन ने किया राखी को सपोर्ट, यूजर्स बोले- कहानी का नया मोड़, दुश्मन बनी दोस्त