फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   famous Screen writer Shafeeq Ansari of Baghban fame passed away this morning

दुखद: बागबान के स्क्रीन राइटर शफीक अंसारी का निधन, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Wed, 03 Nov 2021 12:37 PM IST
प्रतिभा सारस्वत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 03 Nov 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
famous Screen writer Shafeeq Ansari of Baghban fame passed away this morning
शफीक अंसारी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीन राइटर शफीक अंसारी का आज सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके बेटे मोहसिन अंसारी ने पिता के दुखद निधन की खबर की पुष्टि की। आज उनके शव को मुंबई के ओशिवारा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

विज्ञापन


शफीक अंसारी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1974 में बतौर स्क्रीन राइटर की थी। उन्होंने फिल्म दोस्त की स्क्रिप्ट लिखी थी। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा थे। इसके बाद उन्होंने 1990 में आई धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म दिल का हीरा के अलावा दिलीप कुमार, गोविंदा और माधुरी की मशहूर फिल्म इज्जतदार की भी स्क्रिप्ट लिखी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म प्यार हुआ चोरी चोरी की स्क्रिप्ट लिखी थी, जिसमें मिथुन और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री गौतमी के लिए भी के लिए भी स्क्रिप्ट राइटिंग की थी।
विज्ञापन


अपने करियर में शफीक अंसारी ने आगे चलकर फिल्म निर्माता बीआर चोपड़ा के साथ मिलकर काम किया और 2003 में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और सलमान खान अभिनीत फिल्म बागबान के डायलॉग और स्क्रिप्ट लिखी थी। यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई और फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंसारी ने 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अंसारी अपने परिवार में बेटे मोशिन और बेटी को पीछे छोड़ गए हैं, जो मुंबई के अंधेरी इलाके में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed