फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Famous Bengali and Odia singer Nirmala Mishra passed away  at the age of 81 due to heart attack

Nirmala Mishra Passes Away: मशहूर बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा का निधन, इन गानों से हुई थीं लोकप्रिय

Sun, 31 Jul 2022 10:58 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 31 Jul 2022 10:58 AM IST
सार

दक्षिणी कोलकाता की रहने वाली मशहूर बंगाली और उड़िया गायिका निर्मला मिश्रा का निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आवास पर रखा जाएगा और फिर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Famous Bengali and Odia singer Nirmala Mishra passed away  at the age of 81 due to heart attack
बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा का शनिवार देर हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। वह 81 साल की थीं और गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं। दक्षिणी कोलकाता के चेतला क्षेत्र में उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। कई बंगाली और उड़िया फिल्मों में अपनी आवाज देने वाली गायिका कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। 

विज्ञापन

यहां कर सकते हैं अंतिम दर्शन

डॉक्टर ने बताया कि उनको शनिवार देर रात करीब 12.05 बजे दिल का दौरा पड़ा और उन्हें नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गायिका को मृत घोषित कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गायिका के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सुबह करीब 11 बजे रवींद्र सदन ले जाया जाएगा, जहां फैंस उनको अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया दुख

मशहूर गायिका के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है। 1938 में पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में जन्मी निर्मला मिश्रा संगीत सुधाकर बालकृष्ण दास पुरस्कार ये सम्मानित हैं। ये पुरस्कार उन्हें उड़िया संगीत में उनके जीवनभर के योगदान के लिए दिया गया था। 

विज्ञापन

ये हैं कुछ मशहूर गीत

निर्मला मिश्रा के लोकप्रिय बंगाली गीतों में 'इमोन एकता झिनुक', 'बोलो तो अर्शी' और 'ई बांग्लार माटी चाय' शामिल हैं, जबकि उनके कुछ हिट उड़िया गाने 'निदा भरा राती मधु झारा जान्हा' और 'मो मन बीना रा तारे' हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed