फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fabulous Lives vs Bollywood Wives Shalini Passi says Riddhima Kapoor Kalyani Chawla ganged up against her

Shalini Passi: शालिनी पासी को रिद्धिमा कपूर से शिकायत, कहा-'वो और कल्याणी मेरे खिलाफ खड़े हैं'

Wed, 06 Nov 2024 02:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 06 Nov 2024 02:44 PM IST
सार

'फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में सबसे ज्यादा चर्चा इन दिनों शालिनी पासी की हो रही है। हाल ही में उन्होंने रिद्धिमा कपूर पर आरोप लगाया कि वह कल्याणी के साथ मिलकर उनके खिलाफ एकजुट हो रही हैं। 
 

विज्ञापन
Fabulous Lives vs Bollywood Wives Shalini Passi says Riddhima Kapoor Kalyani Chawla ganged up against her
शालिनी पासी - फोटो : इंस्टाग्राम-@shalini.passi

विस्तार

इन दिनों 'फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' शो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में वैसे तो कई बॉलीवुड से जुड़ी सेलिब्रिटी और स्टार वाइफ शामिल हैं, लेकिन दिल्ली की सोशलाइट शालिनी पासी सबसे ज्यादा खबरों में बनी हुई हैं। दर्शकों के बीच उनकी बढ़ती हुई पॉपुलैरिटी शायद बाकी शो के लोगों को नहीं भा रही है। हाल ही में शालिनी ने इस बात का खुलासा किया है कि रिद्धिमा कपूर और एक दूसरी शो की मेंबर उनके खिलाफ एकजुट होकर काम कर रही हैं। 

विज्ञापन

Fabulous Lives vs Bollywood Wives Shalini Passi says Riddhima Kapoor Kalyani Chawla ganged up against her
रिद्धिमा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

शालिनी को है रिद्धिमा से शिकायत 
शो में यह बातें तब सामने आईं, जब करण जौहर ने आकर सभी लोगों से एक बातचीत की। करण ने कहा कि लगता है कि शालिनी को रिद्धिमा और कल्याणी से कोई नाराजगी है। इस पर रिद्धिमा ने कहा कि ऐसा है तो शालिनी को उनसे आकर बात करनी चाहिए। फिर रिद्धिमा ने शालिनी से ही पूछा कि आपको मुझसे किस बात की नाराजगी है। इस सवाल के जवाब में शालिनी पासी ने कहा-'मुझे लगता है कि हम इस शो में एक टीम की तरह है, इसलिए अपने टीम के सदस्य के खिलाफ आपको एकजुट नहीं होना चाहिए। मुझे ऐसा लगता है कि आप लोग मेरे खिलाफ एकजुट हो गए हो, जबकि मैं बहुत सी चीजों के लिए आप पर भरोसा कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भावना पांडे ने पिछले दिनों शालिनी की तारीफ की
रिद्धिमा और शालिनी का यह मामला कितना आगे बढ़ेगा, यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि शालिनी को शो में कोई पसंद नहीं करता है। पिछले दिनों इसी शो पर चंकी पांडे की पत्नी और अनन्या पांडे की मां, भावना पांडे ने शालिनी पासी की खूब तारीफ की। उन्होंने शालिनी को देखकर कहा था कि तुम्हें देखकर मुझे अपनी बेटी अनन्या पांडे की फिल्म 'बे' का मुख्य किरदार याद आता है। भावना ने कहा शालिनी, 'तुम बे हो, बे एक अमीर लड़की है, जिसका दिल कोमल और दयालु है।' उस समय अपनी ऐसी तारीफ सुनकर शालिनी काफी खुश हुई। शालिनी खुद से सबसे ज्यादा प्यार करने में यकीन करती है और उन्हें अपनी तारीफ सुनना खूब पसंद है। 

विज्ञापन

Fabulous Lives vs Bollywood Wives Shalini Passi says Riddhima Kapoor Kalyani Chawla ganged up against her
गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@gaurikhan

गौरी खान को अपना गहरा दोस्त बताया 
शालिनी को 'फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के दूसरे प्रतियोगी में अपने दोस्त नजर ना आते हों, लेकिन असल जिंदगी में गौरी खान से उनकी अच्छी दोस्ती है। हाल ही में उन्होंने बताया 'गौरी दिल्ली से हैं और उनके पिता सेना में रहे। इस वजह से वह काफी जमीन से जुड़ी हुई इंसान हैं। वह जब भी दिल्ली आती है, तो अपने स्कूल और कॉलेज के दोस्तों से मिलने और उनके साथ समय बिताने का हमेशा प्रयास करती है। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि मैं गौरी और उनके परिवार को करीब से जानती हूं।  मेरे पति और गौरी दिल्ली में पड़ोसी रहे हैं, वे एक साथ बड़े हुए। साथ ही मेरे पति ने तो शाहरुख के साथ पढ़ाई भी की है। यहां तक कि मेरा बेटा और शाहरुख, गौरी का बेटा आर्यन भी एक साथ यूनिवर्सिटी गए। इस तरह से हम लोग एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। हम बहुत करीबी हैं। मेरे लिए तो शाहरुख और गौरी एक परिवार की तरह हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed