फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ex bigg boss telugu contestant sarayu roy called by Hyderabad police

Ad Controversy: बिग बॉस तेलुगु की कंटेस्टेंट सरयू रॉय को पुलिस ने किया तलब, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का है आरोप

Wed, 09 Feb 2022 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 09 Feb 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
ex bigg boss telugu contestant sarayu roy called by Hyderabad police
सरयू रॉय - फोटो : social media

बिग बॉस तेलुगु की एक्स कंटेस्टेंट सरयू रॉय पर कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में नोटिस भेजा गया है। बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में सोमवार को मामला दर्ज होने के बाद अभिनेत्री को पूछताछ के लिए तलब किया।

विज्ञापन

ex bigg boss telugu contestant sarayu roy called by Hyderabad police
सरयू रॉय - फोटो : social media

पुलिस स्टेशन पहुंचीं सरयू
सोशल मीडिया पर उनके पुलिस स्टेशन पर में घुसने के कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन उन्होंने इन रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए बुलाया गया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

ex bigg boss telugu contestant sarayu roy called by Hyderabad police
सरयू रॉय - फोटो : social media

विश्व हिंदू परिषद ने दर्ज कराई शिकायत
कुछ समय पहले सरयू और कुछ लोगों को नशे की हालत में दिखाते हुए एक एड शूट किया गया था। इस वीडियो में नशे की हालत में वह 'गणपति बप्पा मोरिया' के नारे लगा रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार विश्व हिंदू परिषद के एक सदस्य ने सरयू के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उन्होंने शिकायत की है कि विज्ञापन में हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।  

विज्ञापन

ex bigg boss telugu contestant sarayu roy called by Hyderabad police
सरयू रॉय - फोटो : social media

यूट्यूबर हैं सरयू
सरयू बिग बॉस तेलुगु के सीजन 5 में एक प्रतियोगी थीं। वह एक लोकप्रिय यूट्यूब कंटेट क्रिएटर हैं। यूट्यूब पर उनका 'सेवन आर्ट्स' नाम का एक चैनल है, जिसके 1.3 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। सरयू सोशल मीडिया पर अपने विवादित कॉन्टेंट के लिए जानी जाती हैं। बिग बॉस से बेघर होने के बाद उन्होंने आरोप लगाया था कि दूसरे कंटेस्टेंट के फैंस उन्हें गालियां दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed