Erica Fernandes: अपनी जिंदगी में किसी की रोक-टोक पसंद नहीं करतीं एरिका फर्नांडीज, खुद ही लेती हैं सभी फैसले
एरिका फर्नांडीज ने अपने करियर को लेकर बात करते हुए कहा कि मैंने अपने लिए यह जिंदगी खुद चुनी है। मैं अपने फैसले खुद ही लेती हूं।
विस्तार
टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिज को 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे टीवी शो के लिए जाना जाता है। फिलहाल, उन्होंने छोटे पर्दे से ब्रेक ले रखा है, क्योंकि उन्हें इस तरह की भूमिकाओं में बंधा हुआ महसूस होता है। एरिका ने हाल ही में छोटे पर्दे के कलाकारों के साथ भेदभाव के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद की थी। अब एक बार फिर उन्होंने अपने करियर को लेकर कई खुलासे किए हैं।
अपने फैसले खुद लेती हैं एरिका
एरिका ने कहा कि वह कुछ अलग किरदार निभाना चाहती थीं, लेकिन उन्हें एक ही जैसे शो मिल रहे थे, तब उन्होंने छोटे पर्दे से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला लिया। इस बीच उन्होंने दुबई जाकर रहने का मन बना लिया। वह दुबई में रहकर ही इंडिया में अपने आने वाले शोज के लिए मेहनत कर रही हैं। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें अपनी शर्तों पर ही जिंदगी जीना पसंद है।
Salman Khan: 'मेरी प्रेम कहानियां मेरे साथ कब्र में जाएंगी', रिलेशनशिप पर खुलकर बोले सलमान खान
किसी की रोक-टोक पसंद नहीं
हाल ही में दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपने करियर पर बात करते हुए कहा कि मैंने अपने लिए यह जिंदगी खुद चुनी है। मैं अपने फैसले खुद ही लेती हूं। मुझे यह जरा भी पसंद नहीं है कि जो मैं करना चाहती हूं उस बारे में मैं पहले किसी और से अनुमति लूं। मेरे माता-पिता भी मेरे काम के बीच में कभी नहीं बोलते। अगर, मुझे किसी की मदद चाहिए भी हो तो मैं अपने दोस्त अंबर से सलाह ले लेती हूं। साथ ही शुभावी और सोनिया से भी मैं डिस्कस कर लेती हूं। मैं हमेशा उनसे वीडियो कॉल्स करती हूं।
The Kerala Story: केरल के CM ने 'द केरल स्टोरी' को बताया नफरत फैलाने वाली फिल्म, कहा- फर्जी है इसकी कहानी
जल्द पर्दे करेंगी वापसी
अपने निजी जिंदगी और व्यावसायिक जिंदगी को लेकर अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने काफी कुछ सीखा है। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ ने ही उन्हें आगे बढ़ना सिखाया है। उन्होंने खुद से प्यार करना सीखा है। वह खुद ही अपनी चीजें संभालना पसंद करती हैं। बात करें अभिनेत्री के करियर की तो हाल ही में एरिका की शॉर्ट फिल्म 'द हॉन्टिंग' रिलीज हुई है। वह अच्छे किरदार की तलाश कर रही हैं और जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी की इच्छा जताई है।
Classic Cinema: फिर लौटा जनता की बेहद मांग पर पिक्चर दिखाने का जमाना, घटी दरों पर देखिए सुपरहिट फिल्में