फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Epic Channel film based on Wetlands will release on World Wetlands Day 2020

'विश्व आर्द्रभूमि दिवस' को मनाने की खास तैयारी, मुंबई के 'वेटलैंड्स' से वाकिफ कराएगी ये फिल्म

Thu, 30 Jan 2020 03:01 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 30 Jan 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Epic Channel film based on Wetlands will release on World Wetlands Day 2020
World Wetlands Day - फोटो : amar ujala mumbai

भारत देश की धरोहरों और संस्कृति को विस्तार से उजागर करने वाला चैनल एपिक मुंबई के वेटलैंड्स की गतिशील और सहजीवी प्रकृति को दर्शाती 40 मिनट की एक फिल्म लेकर आ रहा है, जो इस प्रायद्वीपीय शहर की सुंदरता, पारिस्थितिक महत्व और इससे सम्बंधित चुनौतियों पर रोशनी डालती है। फिल्म 'वेटलैंड्स : मिरकल्स इन मुंबई' पर्यावरण संरक्षण के ऐसे प्रयासों के बारे में बात करती है जो अब तक अनछुए हैं। 

विज्ञापन


फिल्म को पूरी तरह से 4K में शूट किया गया है, यह भारत की व्यापारिक राजधानी मुंबई में छिपे हुए जैविक रत्नों के साथ-साथ खतरनाक जलवायु संकट की स्थिति में इन आद्रभूमियों की क्या भूमिका होगी, इन बातों को रेखांकित करेगी। देश में 58.2 मिलियन हेक्टेयर मैंग्रोव्स हैं जो कि इस विश्व का 3% है। वेटलैंड्स फिल्म, प्रकृति के खास तट रक्षकों की उपयोगिता के बारे में बताती है, जो कि जलवायु परिवर्तन के खतरों से बचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

विज्ञापन

Epic Channel film based on Wetlands will release on World Wetlands Day 2020
World Wetlands Day - फोटो : amar ujala mumbai

एपिक चैनल की कंटेंट एंड प्रोग्रामिंग की मुखिया तस्नीम लोखंडवाला ने फिल्म की लॉन्चिंग पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'मुंबई को हमेशा 'मैक्सिमम सिटी' और 'कंक्रीट जंगल' के रूप में जाना जाता है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि अंधेरी और पवई जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी सैकड़ों तरह के प्रवासी पक्षियों और जलीय जीवों के आवास हैं। यह अपने आप में एक चमत्कार है और यह फिल्म शहर की इस जटिलता के बीच खिलखिलाती प्राकृतिक सुंदरता को सहजता और जवाबदारी से पेश करती है। यहां की आद्रभूमि को एक मूल्यवान अचल संपत्ति के दृष्टिकोण से पहले कभी नहीं देखा गया। जो इस फिल्म में आपको देखने को मिलेगा।'

बता दें कि 2 फरवरी 1971 को विश्व के विभिन्न देशों ने ईरान के रामसर में विश्व की आर्द्रभूमियों के संरक्षण के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए थे, इसीलिए इस दिन को विश्वभर में 'वर्ल्ड वेटलैंड्स डे' अथवा 'विश्व आर्द्रभूमि दिवस' के रूप में मनाया जाता है। 

पढ़ें: नेहा-आदित्य की शादी के लिए कार्तिक को मिला न्योता, निभाएंगे ये जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed