फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   entertainment top news 13th october 2018

साजिद खान पर यौन शोषण के आरोप से लेकर 'बिग बॉस' तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Sat, 13 Oct 2018 08:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
entertainment top news 13th october 2018
साजिद खान
'हाउसफुल 4' से अलग हुए साजिद और नाना
विज्ञापन

#MeToo अभियान ने बॉलीवुड में हलचल मचा दी है। नाना पाटेकर पर तनुश्री के आरोपों के बाद कई बड़े नामों पर यौन शोषण का आरोप लगा है। इन्हीं में से एक हैं डायरेक्टर साजिद खान। तीन महिलाओं ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। विवाद बढ़ता देख साजिद खान और नाना पाटेकर फिल्म हाउसफुल 4 से हट गए हैं। इससे पहले अक्षय कुमार ने प्रोड्यूसर्स से शूटिंग कैंसिल करने की रिक्वेस्ट की थी।

पढ़ें: #MeToo: यौन शोषण के आरोप के बाद साजिद खान ने छोड़ी 'हाउसफुल 4', अक्षय कुमार ने भी लिया बड़ा फैसला
विज्ञापन

सृष्टि को मिली कालकोठरी की सजा
बिग बॉस 12 में 26वें दिन काल कोठरी की सजा के लिए कंटेस्टेंट को चुनना था। इस दौरान करणवीर और सुरभि के बीच बड़ा घमासान हो गया। ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने सिंगल्स में से सृष्टि और जोड़ियों में से शिवाशीष और सौरभ का नाम लिया। जिसके बाद तीनों को कालकोठरी की सजा दी गई।

पढ़ें: बिग बॉस के घर में शर्मशार हुए सेलिब्रिटी करणवीर, कॉमनर सुरभि ने बोला 'चिन्दी चोर' 

मंदाना करीमी ने डायरेक्टर पर लगाए आरोप
#MeToo के तहत 'क्या कूल हैं हम' के डायरेक्टर उमेश गडके पर भी यौन शोषण का आरोप लगा है। उमेश पर यह आरोप मॉडल और एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने लगाए हैं। मंदाना ने आरोप लगाते हुए कहा कि गाने की शूटिंग के दौरान उमेश ने उनके स्टेप बदले और ऐसे कपड़े पहनने के लिए कहा जो पहले से तय नहीं थे।

पढ़ें: अब Metoo में फंसे 'क्या कूल हैं हम' के डायरेक्टर, मंदाना करीमी ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे ने #MeToo मूवमेंट को कहा बकवास
#MeToo मूवमेंट को लेकर टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने विवादित बयान देकर खुद के लिए मुसीबत खड़ी कर ली है। शिल्पा शिंदे ने कहा कि इंडस्ट्री में रेप नहीं होते बल्कि जो होता है आपसी सहमति से होता है।उन्होंने इस मूवमेंट को बकवास करार दिया है।

पढ़ें: बिग बॉस विजेता शिल्पा शिंदे ने #MeToo पर दिया बड़ा बयान, बोलीं-' रेप नहीं सब आपसी समझौते से होता है'

'हेलीकॉप्टर ईला' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
3 साल बाद काजोल एक बार फिर से बॉलीवुड में लौटी हैं। उनकी फिल्म हेलीकॉप्टर ईला इस हफ्ते रिलीज हुई है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक पहले दिन फिल्म की कमाई 3.5 करोड़ हो सकती है। इस हफ्ते तीन और फिल्में जलेबी, फ्रायडे और तुम्बाड भी रिलीज हुई है।

पढ़ें: जवान बेटे की मां की चिंता को समझना है तो देखिए काजोल की 'हेलीकॉप्टर ईला'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed