फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   entertainment top news 12th october 2018

सुभाष घई पर रेप के आरोप से लेकर 'केबीसी' तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Fri, 12 Oct 2018 08:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
entertainment top news 12th october 2018
सुभाष घई और पीयूष मिश्रा
#MeToo: सुभाष घई और पीयूष मिश्रा पर आरोप
विज्ञापन

बॉलीवुड में इन दिनों हर रोज किसी ना किसी पर यौन शोषण का मामला सामने आ रहा है। #MeToo के तहत अब डायरेक्टर सुभाष घई और एक्टर पीयूष मिश्रा का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। केतकी जोशी नाम की एक लड़की ने पीयूष मिश्रा पर उन्हें छेड़ने और उनसे बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पीयूष मिश्रा ने अपनी सफाई में कहा कि 'मैं शराब के नशे में था। अगर ऐसा हुआ है तो मैं माफी मांगता हूं।' वहीं एक महिला ने सुभाष घई पर होटल में रेप का आरोप लगाया है। मामले में सुभाष घई ने सभी आरोपों को झूठा बताया और कहा कि अब ये फैशन बन गया है।

पढ़ें: #MeToo: एक्टर पीयूष मिश्रा पर यौन शोषण का आरोप, बोले- 'मैंने शराब पी हुई थी कुछ याद नहीं'
विज्ञापन

entertainment top news 12th october 2018
आयुष्मान खुराना
'बधाई हो' का नया गाना रिलीज
एक्टर आयुष्मान खुराना के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हाल ही में रिलीज हुई अंधाधुन को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं अब इसके बाद 19 अक्तूबर को उनकी एक और फिल्म बधाई हो रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का नया गाना 'सजन बड़े सेंटी' आया है। गाने को देव नेगी और हरजोत कौर ने अपनी दमदार आवाज में गाया है। जबकि इसका संगीत दिया है कौशिक, आकाश और गुड्डू की जोड़ी ने। गाने को व्यास ने लिखा है।  

पढ़ें: 'बधाई हो' का एक और गाना रिलीज, 'सजन बड़े सेंटी' ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

entertainment top news 12th october 2018
दिलीप कुमार

अस्पताल से दिलीप कुमार को छुट्टी
दिलीप कुमार के फैंस के लिए अच्छी खबर है। पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती रहे 95 वर्षीय दिलीप कुमार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। पिछले एक महीने में दो बार दिलीप कुमार की तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर पहुंचने के बाद करीबी रिश्तेदार उनके घर पहुंच रहे हैं। 

पढ़ें: दिलीप कुमार को मिली अस्पताल से छुट्टी, सीने में था दर्द

विज्ञापन

entertainment top news 12th october 2018
बिग बॉस 12
ये दो कंटेस्टेंट नहीं बन पाएंगी कैप्टन
बिग बॉस 12 में कैप्टेंसी टास्क के दौरान सबा और सृष्टि आपस में भिड़ गईं। जिसके बाद बिग बॉस ने फैसला सुनाया कि दोनों कंटेस्टेंट अब इस पूरे सीजन में कैप्टन नहीं बन पाएंगी। इससे पहले बिग बॉस ने श्रीसंथ को घर से बेघर करके सीक्रेट रूम में भेज दिया है। जहां वो अनूप जलोटा के साथ घरवालों का सारा हाल देख रहे हैं।

पढ़ें: Bigg Boss: अब घर में कभी कैप्टन नहीं बन पाएंगी ये दो कंटेस्टेंट, कर दी दोनों ने ये बड़ी गलती

entertainment top news 12th october 2018
कौन बनेगा करोड़पति

टीआरपी रेटिंग में केबीसी टॉप-5 में
40वें हफ्ते की टीवी की टीआरपी रेटिंग आ गई है। इस हफ्ते कौन बनेगा करोड़पति टॉप-5 में है। वहीं बिग बॉस को नुकसान का सिलसिला जारी है। कसौटी जिंदगी की रीबूट की टीआरपी में भी गिरावट आई है। जबकि हमेशा की तरह एकता कपूर का शो नागिन 3 पहले नंबर पर बरकरार है।

पढ़ें: टीआरपी लिस्ट में अमिताभ बच्चन से पिछड़ गए सलमान खान, टॉप पर 'नागिन 3' कायम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed