{"_id":"5bbf1ff1867a55285c322be8","slug":"ayushmann-khurrana-and-sanya-malhotra-film-sajan-bade-senti-song-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बधाई हो' का एक और गाना रिलीज, 'सजन बड़े सेंटी' ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बधाई हो' का एक और गाना रिलीज, 'सजन बड़े सेंटी' ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की आनेवाली फिल्म 'बधाई हो' रिलीज होने से पहले की खूब चर्चा में है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिल्म के गाने भी दर्शकों के दिलों को छू रहे हैं। इस बीच 'बधाई हो' का एक और गाना रिलीज हो गया है। फिल्म के नए गाने के बोल 'सजन बड़े सेंटी' हैं।
इस गाने को आयुष्मान खुराना और दंगल फेम सान्या मल्होत्रा पर फिल्माया गया है। गाने में आयुष्मान के माता-पिता का किरदार कर रही नीना गुप्ता और गजराज राव भी नजर आ रहे हैं। 'सजन बड़े सेंटी' गाने को देव नेगी और हरजोत कौर ने अपनी दमदार आवाज में गाया है। गाने को संगीत दिया है कौशिक, आकाश और गुड्डू की जोड़ी ने। जबकि इसको बोल दिए हैं व्यास ने।
'सजन बड़े सेंटी' गाने के वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि नीना गुप्ता और गजराज राव जहां एक समारोह का आनंद ले रहे हैं वहीं दूसरी ओर आयुष्मान खुराना सान्या मल्होत्रा के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'बधाई हो' इस साल दशहरे पर यानि 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। हल्के-फुल्के रोमांस के साथ 'बधाई हो' का निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं। अमित इससे पहले अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'तेवर' का भी निर्देशन कर चुके हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन