फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Englands New Music Curriculum Includes Indian Classical Music Bollywood Hits And Bhangra Beat

ब्रिटेन में पढ़ाया जाएगा 'मुन्नी बदनाम हुई' का पाठ, शास्त्रीय संगीत और बॉलीवुड गाने भी हुए शामिल

Fri, 26 Mar 2021 09:18 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 26 Mar 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Englands New Music Curriculum Includes Indian Classical Music Bollywood Hits And Bhangra Beat
इंग्लैंड के नये संगीत पाठ्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला

स्कूलों के लिए शुक्रवार को शुरू किये गये इंग्लैंड के नये संगीत पाठ्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत, बॉलीवुड हिट और भांगड़ा बीट शामिल किए गए हैं। शिक्षा विभाग (डीएफई) ने कहा कि इंग्लैंड में सभी स्कूलों के लिए इस योजना का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक युवाओं को संस्कृतियों के माध्यम से संगीत के बारे में सुनने और सीखने का अवसर देना है।

विज्ञापन


किशोरी अमोनकर की ‘सहेली रे’, अनुष्का शंकर की ‘इंडियन समर’, ए आर रहमान की ‘जय हो’ और बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस हिट ‘मुन्नी बदनाम हुई’ स्कूलों के लिए डीएफई पाठ्यक्रम दिशा-निर्देश में शामिल भारतीय संगीत संदर्भों में से एक हैं।
विज्ञापन


दिशा-निर्देश में कहा गया है कि यह स्वीकार करना महत्वपूर्ण है कि आधुनिक ब्रिटिश पहचान समृद्ध और विविधतापूर्ण है। इसमें ये भी कहा गया है कि, 'किशोरी अमोनकर 20वीं सदी में भारतीय शास्त्रीय संगीत की अग्रणी गायिकाओं में से एक थीं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 2010 में आई फिल्म ‘दबंग’ के गाने ‘मुन्नी बदनाम हुई’ का भी संदर्भ दिया गया है और कहा कि, 'गीत में संगीत, नृत्य और रंगीन दृश्यों में बॉलीवुड फिल्मों की कई विशिष्ट विशेषताएं शामिल हैं।' डीएफई ने कहा कि इसका मॉडल संगीत पाठ्यक्रम 15 संगीत शिक्षा विशेषज्ञों-शिक्षकों और संगीतकारों के एक पैनल द्वारा विकसित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed