फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Emraan Hashmi Birthday ae watan mere watan actor cut cake with his fans details inside

Emraan Hashmi: जन्मदिन पर दिखी इमरान की सादगी, फैंस के साथ अभिनेता ने काटा केक

Sun, 24 Mar 2024 01:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 24 Mar 2024 01:27 PM IST
सार

इमरान के जन्मदिन पर उन्हें विश करने के लिए बड़ी संख्या में उनके घर के बाहर फैंस पहुंचे। प्रशंसक लंबी कतार में खड़े होकर अपने फेवरेट सितारे की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। 

विज्ञापन
Emraan Hashmi Birthday ae watan mere watan actor cut cake with his fans details inside
इमरान हाशमी बर्थडे सेलिब्रेशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता इमरान हाशमी 24 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे आज 45 साल के हो गए हैं। अपने खास अंदाज और उम्दा अभिनय के लिए मशहूर इमरान ने अपने बर्थडे सादगी भरे अंदाज में मनाया है। उन्होंने फैंस संग केक काटा और इस खास दिन को अपने चाहने वालों के साथ सेलिब्रेट किया।

विज्ञापन

Ramayana: नीतेश तिवारी की 'रामायण' से जुड़े इंडस्ट्री के ये बड़े अभिनेता! शूटिंग को लेकर भी आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

सादगी से मनाया जन्मदिन

सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन से जुड़ीं तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में अभिनेता कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। फोटोज में इमरान को टी-शर्ट और कॉर्गो पैंट में देखा जा सकता है। तस्वीरों में उनकी फिटनेस देखकर यह अंदाजा लगाता काफी मुश्किल है कि अभिनेता 45 साल के हो गए हैं।

विज्ञापन

Emraan Hashmi Birthday ae watan mere watan actor cut cake with his fans details inside
इमरान हाशमी बर्थडे सेलिब्रेशन - फोटो : सोशल मीडिया
प्रशंसकों की दिखी भीड़

अभिनेता के जन्मदिन पर उन्हें विश करने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे। प्रशंसक लंबी कतार में खड़े होकर अपने फेवरेट सितारे की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। इमरान के निजी जीवन की बात करें तो वे सादगी से रहना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी वे कम ही सक्रिय नजर आते हैं। बॉलीवुड की पार्टियों और इवेंंट्स में भी उन्हें कम ही देखा जाता है।

विज्ञापन

टाइगर 3 में बने थे विलेन

वर्क फ्रंट की बात करें तो इमरान ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 से लंबे समय बाद हिंदी फिल्मों में वापसी की थी। इस फिल्म में वे विलेन बने नजर आए थे। फिल्म में इमरान की अदाकारी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा वे ऐ वतन मेरे वतन में भी नजर आए हैं। इसके अलावा वे और भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं।
Rakul Preet: शादी के बाद रकुल ने जैकी के साथ अपने रिश्ते पर की बात, कहा- मुझे 15 बार कॉल करने की जरूरत नहीं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed