फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Emmy 2022: voting opens today The awards will stream live in India exclusively on Lionsgate Play

Emmy Awards 2022: आखिर आ गई फैसले की घड़ी! 74वें एमी अवॉर्ड्स के लिए शुरू हुई वोटिंग, कैसे डालें, जानिए

Tue, 16 Aug 2022 08:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 16 Aug 2022 08:10 PM IST
सार

एमी अवॉर्ड्स का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है। इस अवॉर्ड समारोह के लिए आज वोटिंग शुरू कर दी गई है। आप अपने पसंदीदा शो को वोट कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Emmy 2022: voting opens today The awards will stream live in India exclusively on Lionsgate Play
Emmy Awards 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन का अकादमी पुरस्कार कहे जाने वाले एमी अवॉर्ड्स का 74वां संस्करण जल्द आयोजित होने वाला है। दुनियाभर के टेलीविजन प्रेमी इस अवॉर्ड समारोह को लेकर बेहद उत्सुक हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों की दिलचस्पी यह जानने में है कि इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में कौन-सा शो बाजी मारेगा! अब इस अवॉर्ड समारोह से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है। इसके लिए वोटिंग शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

इस लिंक के जरिए करें वोट
एमी अवॉर्ड्स का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए फैसले की घड़ी आ गई है। वह इस शानदार अवसर का लाभ उठाएं और अंतिम फैसला लें कि वह किसी टीवी शो को जिताना चाहते हैं। इस लिंक के जरिए (https://vote.televisionacademy.com/login) वोटिंग की जा सकती है। बता दें कि 22 अगस्त 2022 (शुक्रवार) को रात 10:00 बजे तक वोट डाले जा सकते हैं। ऐसे में शुक्रवार को रात दस बजे से पहले अपने पसंदीदा शो को जिताने के लिए वोट जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करें वोटिंग
अपने पसंदीदा शो को वोट करने के लिए सबसे पहले अपना मेंबर यूजरनेम और पासवर्ड पता करें। यदि आप अपने क्रेडेंशियल भूल गए हैं, तो रीसेट करने के लिए क्लिक करें। मेंबर डैशबोर्ड पर अपने अकाउंट पर जाकर यह सुनिश्चित करें कि आपका ईमेल आईडी और फोन नंबर सही हैं। इसके बाद वोट करने के लिए पसंदीदा प्रोग्राम को सलेक्ट करें। याद रखें कि आप प्रति केटेगरी सिर्फ एक ही शो सलेक्ट कर सकते हैं। शो को सलेक्ट करने के बाद आपको फाइनल रिव्यू का ऑप्शन दिया जाएगा। रिव्यू करने के बाद सब्मिट पर क्लिक करें। सब्मिट करने के बाद वोट में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। सभी केटेगरी में वोटिंग पूरी होने के बाद आपको वोटिंग होमपेज पर वापस लाया जाएगा। यहां आप अतिरिक्त श्रेणियों में वोट कर सकते हैं या लॉग आउट कर सकते हैं। बता दें कि नामांकित हुए यह सभी अवार्ड 12 सितंबर 2022 को लॉस एंजिलिस में आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह के दौरान दिए जाएंगे। यह अवॉर्ड शो सोमवार, 12 सितंबर को (8: 00-11: 00 अपराह्न ईडीटी / 5: 00-8:00 अपराह्न पीडीटी) माइक्रोसॉफ्ट थिएटर के जरिए एनसीबी पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं, भारत में  13 सितंबर सुबह 5:30 बजे से लायंसगेट प्ले पर विशेष रूप से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। 

विज्ञापन

नामांकित शो इस प्रकार हैं:
आउटस्टैंडिंग टेलीविजन मूवी: जोएज एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्रिसमस
आउटस्टैंडिंग अनस्ट्रक्चर्ड रियलिटी प्रोग्राम: सेलिंग सनसेट
आउटस्टैंडिंग कोरियाग्राफी फॉर स्क्रिप्टिड प्रोग्रामिंग: जोएज एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्रिसमस
आउटस्टैंडिंग पीरियड कॉस्ट्यूम्स: द फर्स्ट लेडी
आउटस्टैंडिंग पीरियड एंड/और कैरेक्टर हेयरस्टाइलिंग: द फर्स्ट लेडी
आउटस्टैंडिंग पीरियड एंड/ और कैरेक्टर मेकअप: द फर्स्ट लेडी
आउटस्टैंडिंग प्रोस्थेटिक मेकअप: गैसलाइट
आउटस्टैंडिंग साउंड एडिटिंग फॉर ए लिमिटेड और एंथोलॉजी सीरीज और या मूवी:  गैसलाइट
आउटस्टैंडिंग साउंड मिक्सिंग फॉर ए लिमिटेड और एंथोलॉजी सीरीज और या मूवी:  गैसलाइट
आउटस्टैंडिंग सिनेमैटोग्राफी फॉर ए लिमिटेड और एंथोलजी सीरीज और मूवी: गैसलाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed