फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   emergency actress Kangana revealed she wants to become a politician to serve country in interview

Kangana Ranaut: राजनीति में एंट्री को लेकर कंगना ने कही दिल की बात, बोलीं- मौका मिला तो जरूर...

Sun, 11 Feb 2024 09:25 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 11 Feb 2024 09:25 AM IST
सार

एक बातचीत के दौरान कंगना से पूछा गया कि क्या वह जल्द ही भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं? इस सवाल पर कंगना ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
emergency actress Kangana revealed she wants to become a politician to serve country in interview
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना रणौत बॉलीवुड के बाद राजनीति में धाक जमाने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री से अक्सर राजनीति में शामिल होने की उनकी योजना के बारे में पूछा जाता है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान कंगना से पूछा गया कि क्या वह जल्द ही भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं? इस सवाल पर कंगना ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी और कहा,'इमरजेंसी' में मेरे लुक को देखने के बाद लोग ऐसा सोचने लगे हैं।
विज्ञापन


राजनीति में जरूर जाना चाहूंगी
उन्होंने आगे कहा, 'कला एक शुद्ध व्यवसाय है। कलाकारों पर मां सरस्वती की कृपा होती है। और हम सभी जानते हैं कि राजनीति की दुनिया हमेशा से कितनी क्षमाहीन रही है। उस दुनिया का हिस्सा बनना मेरी प्रवृत्ति नहीं है, मैं दिल से एक नरम कलाकार हूं। मैं हमेशा कला से जुड़ी रहना चाहूंगी। हालांकि, मुझे अपने देश की सेवा करने और निस्वार्थ होने का मौका मिला, तो मैं राजनीति में जरूर जाना चाहूंगी। अगर देश को मेरी जरूरत है, तो मैं हमेशा वहां रहूंगी।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: जोनस ब्रर्दस की छोटी फैन की इच्छा प्रियंका ने की पूरी, दिल छू लेने वाला वीडियो आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय पहले दिया था राजनेता बनने का बयान
बता दें कि, कंगना की यह टिप्पणी उनके उस बयान के कुछ महीने बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'मैं एक राजनेता बनना चाहती हूं' उन्होंने आगे कहा, इस बारे में मैं जो महसूस करती हूं, वह विरुद्ध है। यह फैसला जनता को करना है, यह फैसला मैं उन पर छोड़ती हूं।

कंगना रणौत का वर्कफ्रंट
कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'चंद्रमुखी 2' और 'तेजस' में देखा गया था। कंगना की आगामी फिल्म की बात करें, तो वे फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी, जो एक पॉलिटिकल ड्रामा है। अभिनेत्री इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में कंगना अभिनय ही नहीं बल्कि निर्देशन भी कर रही हैं। कंगना के अलावा इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, महिमा चौधरी और पुपुल जयकर भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: Imran Khan: जब इमरान खान को एक लड़की ने अपनी कार पार्क करने को कहा, अभिनेता ने साझा किया मजेदार किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed