Kangana Ranaut: कंगना रणौत की आलिया से दूर हुईं सब शिकायतें? एक्ट्रेस के मां बनने की खुशी में हुईं शामिल!
कंगना रणौत ने भले ही सोशल मीडिया के जरिए या मुलाकात करके आलिया को बेबी गर्ल के जन्म की बधाई न दी हो, लेकिन उनके मां बनने के पोस्ट को लाइक जरूर किया है।
विस्तार
बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत अपने तीखे बयानों को लेकर जानी जाती हैं। इस मामले में उन्होंने आलिया भट्ट को भी नहीं बख्शा है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर कंगना जमकर हमले करती नजर आईं। अब जब हाल ही में आलिया भट्ट मां बनी हैं, ऐसे में सिने जगत के तमाम सितारों ने आलिया और रणबीर को मुबारकबाद दी है। कुछ उनसे मिलने अस्पताल भी पहुंचे। मगर, कंगना खुशी के इस मौके पर भी चुप्पी साधे रहीं। न तो उन्होंने किसी को बधाई दी और न कोई टीका-टिप्पणी करती नजर आईं। लेकिन, चुपके-चुपके ही सही वह आलिया के मां बनने की खुशी में शामिल हो गई हैं!
चुपके-चुपके किया लाइक
कंगना रणौत ने भले ही सोशल मीडिया के जरिए या मुलाकात करके आलिया को बेबी गर्ल के जन्म की बधाई न दी हो, लेकिन उनके मां बनने के पोस्ट को लाइक जरूर किया है। बता दें कि आलिया भट्ट ने मां बनने के बाद एक पोस्टर साझा कर फैंस के साथ बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा की। उसी पोस्टर को रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया, जिसे तमाम सितारों ने लाइक किया और कंगना रणौत भी उनमें से एक हैं। जी हां, कंगना रणौत ने बाकायदा नीतू कपूर का वह पोस्ट लाइक किया है, जिसमें उन्होंने आलिया के मां बनने की खुशी जाहिर की है।
'ब्रह्मास्त्र' पर साधा था निशाना
बता दें कि कंगना रणौत लगातार बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद और 'बॉलीवुड माफिया' पर मुखर होकर बोलती नजर आई हैं। इस मामले में वह कई बार आलिया भट्ट पर भी निशाना साधती नजर आई हैं। उनकी फिल्मों पर भी वह तीखी टिप्पणियां करती रही हैं। यहां तक कि जून में आलिया ने जब अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, तो इसके बाद कंगना ने उनके अजन्मे बच्चे को 'पीआर' बताया था। अब उन्होंने आलिया की गुडन्यूज पर लाइक रिएक्ट करके सबका ध्यान आकर्षित कर लिया है।
Vir Das: बेंगलुरू में वीर दास के शो पर मंडराए संकट के बादल, हिंदू जनजागृति समिति ने दर्ज कराई शिकायत
प्रेग्नेंसी पर की थी तीखी टिप्पणी
बता दें कि कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि 'शादी और बेबी पीआर से मीडिया को नियंत्रित किया है, केआरके को जेल में डाल दिया, ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए रिव्यूज खरीदे, टिकट खरीदे। वो सबकुछ कर सकते हैं, लेकिन एक अच्छी ईमानदार फिल्म नहीं बना सकते हैं।' इसके अलावा उन्होंने करण जौहर पर भी जमकर निशाना साधा था।
Kartik Aaryan: सारा अली को छोड़ ऋतिक की बहन संग इश्क फरमा रहे हैं कार्तिक आर्यन? दिवाली की रात भी थे साथ