फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   elvish yadav video call with rinku singh after india won against pakistan Asia Cup 2025 cricket troll by fans

Viral Video: ‘लव यू भैया’, भारत की जीत के बाद एल्विश यादव और रिंकू सिंह का वीडियो कॉल, नेटिजन्स ने किया ट्रोल

Mon, 29 Sep 2025 07:51 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 29 Sep 2025 07:51 PM IST
सार

Elvish Yadav Rinku Singh Video Call: भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती। भारत की जीत के बाद एल्विश यादव और रिंकू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रिंकू को भैया कहने पर नेटिजन्स एल्विश को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
elvish yadav video call with rinku singh after india won against pakistan Asia Cup 2025 cricket troll by fans
एल्विश यादव और रिंकू सिंह वीडियो कॉल - फोटो : इंस्टाग्राम@elvish_yadav

विस्तार

भारत की शानदार जीत के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव ने क्रिकेटर रिंकू सिंह को वीडियो कॉल किया। इस बातचीत को एल्विश ने सोशल मीडिया की स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में रिंकू के साथ हुई बातचीत को लेकर नेटिजेन्स एल्विश को ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

एल्विश का वीडियो कॉल
इस वीडियो कॉल में दोनों ने एक-दूसरे को 'भैया' कहकर बुलाया। एल्विश ने इंस्टाग्राम पर इस कॉल को साझा किया, जिसमें वे रिंकू को बधाई देते हुए कहते हैं, 'माहौल बना दिया, एन्जॉय करो पार्टी कब है।' रिंकू ने जवाब दिया, पार्टी करते हैं, शुक्रिया भैया, लव यू भैया।' यह सुनकर नेटिजन्स हैरान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन्स की राय
सोशल मीडिया पर एल्विश और रिंकू का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ नेटिजन्स ने इस दोस्ती की खूब तारीफ की। तो वहीं कुछ नेटिजन्स ने एल्विश को भैया कहने पर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, 'भैया" कहना उम्र से नहीं, बल्कि सम्मान और प्यार से जुड़ा है।' एक और यूजर ने लिखा, 'रिंकू कितना अच्छा है, जो एल्विश को भी भैया बोल रहा है', एक यूजर ने लिखा, 'रिंकू सिंह छपरी से दूर रहें', एक यूजर ने लिखा, 'भाई इसका कॉल रिंकू भैया उठा भी क्यों रहे हैं।', एक और यूजर ने लिखा, 'इस गंवार को भैया क्यों बोल रहा है रिंकू सिंह'
विज्ञापन

भारत की जीत का जश्न
भारत का यह नौवां एशिया कप खिताब है और इस जीत ने सभी को गर्व महसूस कराया। यह टूर्नामेंट में भारत की पाकिस्तान पर तीसरी जीत थी। दुबई में खेले गए फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 147 रनों के लक्ष्य को पांच विकेट से हासिल किया। तिलक वर्मा ने 69 रन बनाए और रिंकू सिंह ने विजयी चौका लगाया। इस जीत से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed