Elvish Yadav: एल्विश यादव की गिरफ्तारी पर बेसुध हुईं मां, सोशल मीडिया पर वायरल दिल तोड़ने वाला वीडियो
रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बेटे की गिरफ्तारी पर एल्विश की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विस्तार
'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं, बीते दिन खबर आई कि एल्विश यादव ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जहां एल्विश यादव बिल्कुल बेफिक्र नजर आ रहे हैं, तो वहीं उनकी गिरफ्तारी पर मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
एल्विश की मां का रो-रोकर बुरा हाल
सोशल मीडिया पर 'द खबरी' की एक नवीनतम पोस्ट में एल्विश यादव की मां को बिलख-बिलखकर रोते देखा जा रहा है। एल्विश की गिरफ्तारी से न सिर्फ उनकी मां बल्कि पूरा यूट्यूब समुदाय सदमे में है। एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर, मुनव्वर फारुकी ने कहा कि उन्हें गिरफ्तारी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी क्योंकि उनका फोन बंद था। उन्होंने कहा कि उनके फोन की बैटरी पूरी तरह खत्म हो गई थी और उन्हें नहीं पता कि यह सब कैसे हुआ।
Rati Pandey: सेंसर के खिलाफ केस हारी रति पांडे की फिल्म 'रंग दे बसंती', निर्माता को करोड़ों का नुकसान
Pain of mother 💔
— The Khabri (@TheKhabriTweets) March 18, 2024
I must appreciate this mother-son bond, #ElvishYadav is deeply attached with his mother and so is she. She is going tbrough the toughest time ever. May she get strength to face this pic.twitter.com/ax7NsSf8gI
एल्विश यादव की लोकप्रियता
जानकारी हो कि एल्विश यादव और मुनव्वर फारुकी दोनों को हाल ही में आयोजित आईएसपीएल (इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग) मैच में क्रिकेट खेलते और बॉन्डिंग करते देखा गया था। एल्विश यादव की बात करें तो उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' से मिली। शो में एल्विश ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी, बावजूद इसके वह ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रहे थे। शो में अपने अंदाज से एल्विश ने हर किसी का दिल जीत लिया था।
Adrishyam: 'अदृश्यम' का दमदार ट्रेलर जारी, एजाज खान-दिव्यांका त्रिपाठी की सीरीज की रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
एल्विश यादव पर आरोप
जानकारी हो कि रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में बिग बॉस विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। नोएडा पुलिस की टीम ने रविवार को एल्विश यादव को पूछताछ करने के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। नोएडा पुलिस की टीम उसे कोर्ट में पेश करने के लिए सूरजपुर कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद एल्विश यादव ग्रेटर नोएडा कारागार में भेज दिया गया। एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्थान ने सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था।