Iran Hijab Row: हिजाब के विरोध में उतरीं एलनाज नोरौजी, बिकिनी में फोटो शेयर कर लिखा- 'माय बॉडी माय चॉइस'
नेटफ्लिक्स की हिट वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' फेम अभिनेत्री एलनाज नोरौजी ने हिजाब का विरोध करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
विस्तार
महिलाओं के हिजाब को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। एक तरफ ईरान में पुलिस हिजाब न पहनने पर लड़कियों को हिरासत में ले रही है। वहीं, दूसरी तरफ, भारत में इसके खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स की हिट वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' फेम अभिनेत्री एलनाज नोरौजी ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हिजाब विवाद में कूदी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर ईरान में महिलाओं के प्रदर्शन का समर्थन किया है।
एलनाज ने हिजाब का विरोध करते हुए मंगलवार को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। एलनाज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हर महिला को, चाहे वह दुनिया में कहीं भी, चाहे वह कहीं से भी आई हो, उसे यह अधिकार होना चाहिए कि वह जो चाहे पहन वह सके है। जब या जहां चाहे वहां पहन सके। किसी भी पुरुष या किसी अन्य महिला को यह अधिकार नहीं है कि वह उसे जज करे या उसे अन्यथा कपड़े पहनने के लिए कहे।"
सेक्स वर्कर बन मोनालिसा संग इन हीरोइनों ने दिखाई बोल्डनेस, अकेले में देखें यह ट्रेलर
एलनाज आगे लिखती हैं, "हर किसी के अलग-अलग विचार और विश्वास होते हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। लोकतंत्र का अर्थ है निर्णय लेने की शक्ति... प्रत्येक महिला को अपने शरीर पर निर्णय लेने की शक्ति होनी चाहिए! मैं नग्नता को बढ़ावा नहीं दे रही हूं, मैं 'पसंद की स्वतंत्रता' (Freedom of Choice) को बढ़ावा दे रही हूं!"
बातें बनाने वालों को जान्हवी ने दिया जवाब, बोलीं- प्रिवलेज्ड हूं, हार्डवर्क से अनजान नहीं
इससे पहले भी अभिनेत्री ने हिजाब का विरोध करते हुए कहा था कि उनका पूरा परिवार ईरान में रहता है और इस विरोध प्रदर्शन के बाद से वह अपने परिवार से संपर्क करने में असमर्थ हैं। अभिनेत्री इस बात से काफी परेशान हैं और वह अपने परिवार को लेकर भी चिंतित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए ईरान की पोल खोली थी और बताया था कि वहां के लोगों पर कितनी बुरी तरीके से जुल्म ढाया जा रहा है।
राजकुमार राव की 'मोनिका, ओ माई डार्लिंग' इस दिन होगी रिलीज, जानिए फिल्म से जुड़ी डिटेल