{"_id":"802e57b607ab584cd95bd39db7c23125","slug":"ekta-will-not-make-big-movies","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतनी बड़ी गलती कि एकता को लेना पड़ा सबक...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इतनी बड़ी गलती कि एकता को लेना पड़ा सबक...
मुंबई ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2013 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता कपूर की कामयाबी राज यह है कि वह अपनी गलतियों से बहुत जल्दी सीखती हैं। 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' के बॉक्स ऑफिस पर बुरे हाल को देखते हुए उन्होंने बड़े बजट की फिल्मों से तौबा कर ली है।
विज्ञापन
'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' का बजट तकरीबन 64 करोड़ रुपये था। अब इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अपना पैसा तक निकालने में पसीना छूट रहा है, ऐसे में एकता ने तय किया है कि वह पुराने अंदाज में ही छोटे बजट की फिल्में नए लोगों के साथ बनाएंगी। जिसमें बड़े सितारों की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 'क्या कूल हैं हम', 'डर्टी पिक्चर', 'रागिनी एमएमएस' और 'शूट आउट एट वडाला' जैसी छोटे बजट की कामयाब फिल्में बनाने के बाद उन्होंने अक्षय कुमार, इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारों को लेकर बड़े बजट की फिल्म बनाई थी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार एकता ने अपनी कंपनी के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस सप्ताह एक बैठक बुलाई है, जिसमें वे आगे की रणनीति पर विचार करेंगी।
वैसे एकता ने उन बड़े बजट की फिल्मों पर काम जारी रखने का फैसला किया है, जो वे दूसरे निर्माताओं के साथ बना रही हैं और जिनकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। इन फिल्मों में डेविड धवन की ‘तू मेरा हीरो’, तिग्मांशु धूलिया की ‘मिलन टॉकीज’ और करन जौहर की एक अनाम फिल्म शामिल है।