एकता कपूर का खुलासा: बचपन में पिता को लेकर थी 'पजेसिव', किसी के साथ नहीं करने देती थी शूटिंग
'द कपिल शर्मा शो' के दिवाली स्पेशल एपिसोड में एकता कपूर ने कहा, मैं पापा को लेकर बहुत पजेसिव थी। मैं उन्हें किसी के साथ शूटिंग करने नहीं देती थी। उन्होंने बताया कि पिता के साथ काम करने वाली नायिकाओं को देखकर उन्हें जलन होती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी दुनिया की मशहूर धारावाहिक निर्माता एकता कपूर का कहना है कि वह बचपन में अपने पिता जितेंद्र को लेकर बहुत ही पजेसिव थीं। एकता कपूर और जितेंद्र शनिवार को द कपिल शर्मा शो में नजर आये। यहां उन्होंने कई तरह के खुलासे किये। 'द कपिल शर्मा शो' के दिवाली स्पेशल एपिसोड में एकता कपूर ने कहा, मैं पापा को लेकर बहुत पजेसिव थी। मैं उन्हें किसी के साथ शूटिंग करने नहीं देती थी। उन्होंने बताया कि पिता के साथ काम करने वाली नायिकाओं को देखकर उन्हें जलन होती थी। उन्होंने यहां तक कहा कि वह बचपन में पिता जितेंद्र की हीरोइन्स पर अटैक तक कर सकती थीं।
एकता ने कहा- पिता सेट पर नहीं जाने देते थे
एकता कपूर ने कपिल शर्मा से कहा कि उनके पिता उन्हें सेट पर नहीं जाने देते थे। क्योंकि वह उनकी नायिकाओं पर हमला कर सकती थी। उन्होंने कहा, मुझे बहुत जलन हो रही थी, मेरे पापा के साथ कोई काम नहीं करेगा। मेरे पिता के साथ कोई बात करे, मुझे बिलकुल अच्छा नहीं लगता था। यहां तक कि अगर कोई और मेरे पिता से बात करता है, तो मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आता था।
गौरतलब है कि एकता कपूर के पिता जितेंद्र अपने जमाने के लोकप्रिय अभिनेता रहे। उन्हें पहली समफलता फिल्म फर्ज से मिली। उन्होंने तब से नागिन (1976), धर्म वीर (1977), हिम्मतवाला (1983) तोहफा (1984) और थानेदार (1990) जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। कपिल शर्मा के शो में दोनों ही बाप-बेटी ने कई खुलासे किये। जहां जितेंद्र ने कहा कि वह एकता कपूर के वजन को देखर उनके भविष्य को लेकर चिंतित रहते थे। वहीं एकता कपूर ने कहा कि मोटापे के कारण ही उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम नहीं रखा।