फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ekta kapoor new web series Baby Come Na Shreyas Talpade and Chunky Pandey starrer Trailer out

एकता कपूर की वेब सीरीज 'बेबी कम ना' का ट्रेलर रिलीज, श्रेयस और चंकी पांडे का एडल्ट अंदाज

Mon, 29 Oct 2018 12:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Oct 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
ekta kapoor new web series Baby Come Na Shreyas Talpade and Chunky Pandey starrer Trailer out
Baby Come Naa - फोटो : ALTBalaji twitter
छोटे परदे से लेकर बड़े परदे तक अपने सीरियल्स और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहने वाली निर्माता-निर्देशक एकता कपूर इन दिनों अपनी कई वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। एकता कपूर हमेशा बोल्ड वेब सीरीज की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों उनकी वेब सीरीज XXX रिलीज हुई थी, जिसमें सभी किरदारों का बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिला था। 
विज्ञापन


इस बीच एकता कपूर अपनी नई वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस वेब सीरीज का नाम 'बेबी कम ना' है। इस सीरीज में बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में हैं। 'बेबी कम ना' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। अब तक 'बेबी कम ना' के ट्रेलर को यूट्यूब पर 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। बात करें सीरीज की तो एकता कपूर की यह एडल्ट कॉमेडी सीरीज है। 
विज्ञापन

 

ekta kapoor new web series Baby Come Na Shreyas Talpade and Chunky Pandey starrer Trailer out
Baby Come Naa - फोटो : ALTBalaji twitter
'बेबी कम ना' श्रेयस तलपड़े के अलावा इस वेब सीरीज में बॉलीवुड कलाकार चंकी पांडे, कीकू श्रद्धा और शेफाली जरीवाला मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज में श्रेयस तलपड़े दो पत्नियों के बीच फंसते दिखेंगे। 'बेबी कम ना' को एकता कपूर के स्ट्रीमिंग प्लेट फॉर्म ALTBalaji पर 1 नंवबर को रिलीज होगी। आपको बता दें कि बीते दिनों रिलीज हुई एकता कपूर की वेब सीरीज XXX को भी दर्शकों की अच्छी- खासी प्रतिक्रिया मिल रही है।

XXX के ट्रेलर को देखकर साफ कहा जा सकता है कि एकता कपूर ने सेंसरशिप के सभी नियमों के विपरीत जाकर इस वेब सीरीज का निर्माण किया है। बात करें फिल्म में कलाकारों की तो इस में टीवी अभिनेता ऋत्विक धनजानी और अभिनेत्री क्यारा दत्त के अलावा शांतनु माहेश्वरी, अंकित गेरा, अपर्णा शर्मा ,वंदना खट्टर सहित और भी कई स्टार मुख्य भूमिका में हैं। XXX में 5 ऐसी कहानियों की दिखाया जाएगा, जो मसालेदार होने के साथ बोल्डनेस से भरपूर होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed