फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ekta Kapoor honoured with 51st International Emmy Awards Which was held in New York

International Emmys 2023: एकता कपूर ने जीता एमी अवॉर्ड, पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद हुईं भावुक

Tue, 21 Nov 2023 10:16 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 21 Nov 2023 10:16 AM IST
सार

एकता कपूर ने ये पुरस्कार अपने नाम करने के बाद कहा, 'मैं प्रतिष्ठित एम्मीज डायरेक्टोरेट अवॉर्ड पाकर बहुत खुश हूं। इस तरह वैश्विक स्तर पर सम्मानित होना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है।

विज्ञापन
Ekta Kapoor honoured with 51st International Emmy Awards Which was held in New York
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जानी-मानी निर्माता एकता कपूर इंटरनेशनल एमी 2023 में खास सम्मान दिया गया। कला और मनोरंजन की दुनिया में योगदान के लिए एकता को सम्मानित किया गया है। एकता कपूर को 2023 इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार को अपने नाम करने वालीं एकता पहली भारतीय निर्माता बनी हैं। यह पुरस्कार न्यूयॉर्क में आयोजित समारोह में प्रसिद्ध लेखक दीपक चोपड़ा ने एकता को दिया। अवॉर्ड पाकर एकता थोड़ा भावुक हो गई थीं।
विज्ञापन


अवॉर्ड पाकर भावुक हुईं एकता
एकता कपूर ने ये पुरस्कार अपने नाम करने के बाद कहा, 'मैं प्रतिष्ठित एम्मीज डायरेक्टोरेट अवॉर्ड पाकर बहुत खुश हूं। इस तरह वैश्विक स्तर पर सम्मानित होना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। मैं हमेशा कहानियां सुनाना चाहती हूं क्योंकि वे मुझे सुनने, देखने और प्रतिनिधित्व करने का मौका देती हैं। मैं दर्शकों के प्यार के लिए आभारी हूं, जिन्होंने मेरे लिए दरवाजे खोले, जिससे मुझे टेलीविजन से फिल्मों और ओटीटी की दुनिया में जाने का मौका मिला।'  
विज्ञापन


International Emmys 2023: नेटफ्लिक्स की 'वीर दास लैंडिंग' ने जीता पुरस्कार, बेस्ट कॉमेडी के लिए था नामांकित
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों से कही यह बात
उन्होंने आगे कहा, 'मेरे द्वारा बताई गई हर कहानी कई स्तरों पर दर्शकों से जुड़ने का एक माध्यम बन गई। इस यात्रा में आए अप्रत्याशित मोड़ भारत और उसके बाहर के लोगों द्वारा बरसाए गए प्रेम की शक्ति का प्रमाण हैं। मेरा दिल कृतज्ञता से भरा है, और दर्शकों पर अपने काम के माध्यम से सकारात्मक प्रभाव डालने का दृढ़ संकल्प है।'

इंस्टा पर साझा की एमी अवॉर्ड की तस्वीर
इसके अलावा एकता ने इंस्टा पर एमी अवॉर्ड की तस्वीर साझा कर लिखा, 'इंडिया, मैं आपका एमी घर लेकर आ रही हूं।' इंटरनेशनल एमी में जहां रॉकेट बॉयज के लिए जिम सर्भ और दिल्ली क्राइम 2 के लिए शेफाली शाह अपनी-अपनी कैटगरी में हार गए, वहीं वीर दास ने अपनी स्टैंड-अप लैंडिंग के लिए बड़ी जीत हासिल की है। बता दें कि एकता कपूर के लोकप्रिय भारतीय टीवी शोज में क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कुसुम, पवित्र रिश्ता और कसौटी जिंदगी की जैसे कई अन्य शोज शामिल हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)



Ae Watan Mere Watan: 'ऐ वतन मेरे वतन' का नया मोशन पोस्टर रिलीज, प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी सारा की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed