फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ekta kapoor bold films

बोल्डनेस में अव्वल रहीं एकता कपूर की ये फिल्में

Sat, 05 Apr 2014 04:42 PM IST
Updated Sat, 05 Apr 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
ekta kapoor bold films

बॉलीवुड में सेक्स कॉमेडी का कोई जॉनर नहीं था। एकता कपूर ने इस जॉनर की शुरुआत की। फिल्म क्या कूल हैं हम के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में सेक्स कॉमेडी इंट्रोड्यूस की। इस सेक्स कॉमेडी फिल्म की आलोचना तो हुई लेकिन इसे दर्शक भी खूब मिले। तुषार कपूर के खाते में एक बड़ी फिल्म इसी के साथ लगी।

विज्ञापन

फिर इसी फिल्‍म का सीक्वल

ekta kapoor bold films

एकता कपूर ने फिर इसी फिल्म का सीक्वल क्या सुपर कूल हैं हम बनाया। यह फिल्म पहली वाली फिल्‍म से कहीं ज्यादा बोल्‍ड और द्विअर्थी थी। फिल्म बहुत सफल नहीं हुई लेकिन इस बात का संकते कर गई कि बॉलीवुड में कैसी-कैसी फिल्में बन सकती हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के नाम में ही सेक्स

ekta kapoor bold films

एकता कपूर के बैनर की फिल्म लव सेक्स और धोखा ऐसी फिल्म थी जिसके नाम में ही सेक्स शब्द का प्रयोग किया गया था। दिबाकर बनर्जी द्वारा बनाई गई यह फिल्म तीन विवादास्पद कहानियों का कोलाज थी। इस फिल्म में लाइव सेक्स को भी अजीब ढंग से दिखाया गया।

विज्ञापन

रागिनी भी अजीब फिल्म

ekta kapoor bold films

एकता कपूर के बैनर से ही निकली फिल्म रागिनी एमएमएस भी एक बोल्ड फिल्‍म थी। फिल्म के कुछ दृश्य हिंदी फिल्‍मों के लिए बिल्कुल नए थे। यह फिल्म बहुत ही कम तकनीकी खर्चे में शूट की गई लेकिन याद रखी गई अपनी बोल्डनेस की वजह से।

फिर सनी लियोनी को किया लांच

ekta kapoor bold films

एकता कपूर ने सबसे बड़ा धमाका सनी लियोनी को लांच करके किया। इस फिल्‍म ने बोल्डनेस की सभी हदें तोड़ी। एडल्ट कैटेगरी वाली इस फिल्‍म पर सेंसर बोर्ड ने कई कट लगाए। यह फिल्‍म सनी लियोनी की बोल्ड इमेज की वजह से खूब देखी गई। फिल्म के बोल्ड सीन सालों तक दर्शकों को याद रहने वाले हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed