फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ED summoned Bengali actor Prosenjit Chatterjee in connection with the Rose Valley scam

रोज वैली घोटाला मामले में एक्टर और प्रोड्यूसर प्रोसेनजीत चटर्जी को ईडी ने भेजा नोटिस

Tue, 09 Jul 2019 04:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 09 Jul 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
ED summoned Bengali actor Prosenjit Chatterjee in connection with the Rose Valley scam
prosenjit chatterjee - फोटो : social media

प्रवर्तन निदेशालय ने रोज वैली घोटाला मामले में अभिनेता और प्रोड्यूसर प्रोसेनजीत चटर्जी को तलब किया है। उन्हें 19 जुलाई को ईडी के सामने पेश होना है।

विज्ञापन


प्रोसेनजीत बंगाली के मशहूर एक्टर हैं। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की 'ट्रैफिक' और 'शंघाई' में भी काम किया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक रोज वैली ने 2010-12 के बीच कई बंगाली फिल्मों का प्रोडक्शन किया है। एक फिल्म का प्रोडक्शन चिटफंड कंपनी हैंगओवर ने किया जिसमें प्रोसेनजीत हीरो थे।
विज्ञापन


एजेंसी द्वारा की गई जांच में पता चला कि रोज वैली ने कागजों पर फिल्म के निर्माण लागत का अंदाजा लगाया और फिल्म की फंडिंग के लिए जमाकर्ताओं के पैसे का इस्तेमाल किया। इसी मामले में अभिनेता से पूछताछ की जानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के नेता मदन मित्रा से ईडी ने पूछताछ की थी। ईडी के अनुमान के मुताबिक, रोज वैली घोटाला सारदा पोंजी घोटाले का कम से कम पांच गुना अधिक है। एजेंसी ने उसके अध्यक्ष गौतम कुंडू को गिरफ्तार किया था और होटलों तथा रिसॉर्ट समेत उनकी 2,300 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।


क्या है रोज वैली चिटफंड घोटाला
रोज वैली चिटफंड घोटाले में रोज वैली ग्रुप ने लाखों निवेशकों से दशकों तक हजारों करोड़ रुपये वसूले और बदले में उन्हें बड़ी रकम की वापसी का वादा किया गया लेकिन जब धन लौटाने की बारी आई तो भुगतान में खामियां होने लगी। रोज वैली के बारे में कहा जाता है कि इसने जमाकर्ताओं से करीब 15000 करोड़ रुपये जमा किये थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed