{"_id":"63d1003ce5a6f7310c1208a6","slug":"ed-asked-to-reply-to-plea-of-jacqueline-fernandez-for-travelling-abroad-dubai-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandez: जैकलीन ने कोर्ट से मांगी विदेश यात्रा की अनुमति, दो दिन में मिलेगा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jacqueline Fernandez: जैकलीन ने कोर्ट से मांगी विदेश यात्रा की अनुमति, दो दिन में मिलेगा जवाब
Wed, 25 Jan 2023 03:45 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 25 Jan 2023 03:45 PM IST
सार
जैकलीन फर्नांडीज ने 27 से 30 जनवरी तक एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुबई जाने के लिए अदालत से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने कोर्ट से दुबई यात्रा के लिए इजाजत मांगी है। इसके लिए एक्ट्रेस ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में आवदेन दायर किया है। अदालत ने जैकलीन द्वारा दायर इस आवेदन का जवाब देने के लिए ईडी को दो दिन का समय दिया है। गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडीज ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं। लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से जैकलीन फर्नांडीज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडीज ने 27 से 30 जनवरी तक एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुबई यात्रा के लिए अदालत से अनुमति मांगी है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैकलीन के आवेदन पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने बुधवार को ईडी को समय दिया और मामले की सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तारीख तय की। शैलेंद्र मलिक बुधवार को एक्ट्रेस के आवेदन पर सुनवाई करने वाले थे। लेकिन, अब इस मामले की सुनवाई 27 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
Salman Khan: सात साल बाद आमिर के घर क्यों पहुंचे सलमान खान, क्या खत्म हो गई कोल्ड वॉर?
विज्ञापन
बता दें कि जैकलीन बुधवार को अदालत में पेश नहीं हुईं। उनकी तरफ से उनके वकील ने पैरवी की। याचिका में कहा गया है कि जैकलीन 27 जनवरी से 30 जनवरी तक दुबई की यात्रा करने की अनुमति चाहती हैं। यात्रा करने का कारण दुबई में पेप्सिको इंडिया सम्मेलन है, जिसके लिए उन्हें हाल ही में एक निमंत्रण मिला है।
Paris Hilton: पेरिस हिल्टन के घर गूंजी किलकारी, सरोगेसी के जरिए दिया बेटे को जन्म
बता दें कि ठग सुकश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तरफ से जैकलीन को कई बार तलब किया जा चुका है। जैकलीन फर्नांडीज ने पहले भी अपने परिवार से मिलने के लिए विदेश यात्रा की अनुमति मांगी थी। लेकिन, बीते वर्ष दिसंबर में उन्होंने अदालत से अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए विदेश जाने की अनुमति की अपनी याचिका वापस ले ली थी। देखना, दिलचस्प होगा कि इस बार जैकलीन को दुबई जाने की इजाजत मिलती है या नहीं!
पठान देखने के लिए खचाखच भीड़, बवाल के बीच पब्लिक रिव्यू भी देख लीजिए